अन्यताज़ा ख़बर

SOUTH AFRICA INDIA TEST सीरीज़ जीतने उतरेगा INDIA

SOUTH AFRICA INDIA CRICKET TEST SERIES

कौमी रिपोर्टर डेस्क। तीन जनवरी से शुरू हो रहे साउथ अफ्रीका इंडिया टेस्ट सीरीज़ (South Africa India Test) जीतने के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है। साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम बुलंद हौसले के साथ जोहानिसबर्ग टेस्ट जीतकर सीरीज़ फतह करना चाहेगी।

दक्षिण अफ्रीका इंडिया टेस्ट सीरीज़ (SOUTH AFRICA INDIA TEST) का दूसरा मैच 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग में शुरू होगा। कोहली की सेना इस मैच को जीतकर हर हाल में श्रृंखला जीतना चाहेगी। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट को भारत ने 113 रन से जीत लिया था।

इससे पहले टीम इंडिया (TEAM INDIA) ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया। मैच में शानदार सेंचुरी बनाने वाले केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत के साथ ही TEAM INDIA सीरीज़ में 1-0 से आगे हो गई है। अब दूसरा टेस्ट मैच जीतकर वो सीरीज़ जीतकर इतिहास रचना चाहती है।

बता दें कि पहले टेस्ट मैच की चौथी इनिंग में 305 रन का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 191 रन पर ढेर हो गई थी। और इस तरह से TEAM INDIA 113 रन से ये मैच जीत लिया था।

South Africa India Test में के एल राहुल को मिला मैन ऑफ द मैच

इस मैच में शानदार बैटिंग का मुजाहरा करने वाले के एल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। राहुल ने पहली पारी में शानदार 123 रन और दूसरी इनिंग में 23 रन बनाए थे।

गौर करें तो इंडिया ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। इसमें के एल राहुल की शानदार सेंचुरी के साथ ओपनर मयंक अग्रवाल ने 60 रन बनाए थे। वहीं इस पारी में साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने छह और रबाडा ने तीन विकेट झटके थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली में 197 रन बनाए थे।

भारत की दूसरी पारी की बात करें तो भारत ने 174 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ कसीगो रबादा को 4 और मार्को जानसन को 4 विकेट हासिल किए थे। इस तरह से भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 305 रन का लक्ष्य दिया था। मगर चौथी पारी में रनों के दबाव के चलते अफ्रीकी टीम 191 रन पर धराशायी हो गई। कप्तान डीन एल्गर ने शानदार 77 रन बनाए। तेम्बा बवूमा ने 36 रन की पारी खेली।

बता दें कि दूसरा टेस्ट मैच (second test match) जोहानिसबर्ग में 3 जनवरी से शुरू होगा। सीरीज में 1-0 से बढ़त ले चुकी विराट कोहली की टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि वो दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज़ जीत ले। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम मैच जीतकर मुकाबले में बने रहने की कोशिश करेगी। उधर सीरीज़ का तीसरा मैच 11 जनवरी से खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

संबंधित पोस्ट

पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने वाले स्वामी को गिरफ़्तार करने की मांग, AIMIM और तहरीके-फरोगे-इस्लाम ने प्रेसिडेंट को भेजा मेमोरेंडम

Qaumi Reporter

Raebareli News: मां ने ही अपने सगे बेटे की दे दी सुपारी, सुपारी किलर के मोबाइल से खुला राज

Qaumi Reporter

यूपी में फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन नहीं,दसवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Qaumi Reporter

1 comment

CAR MECHANIC IMTIYAZ ने रिपेयर कर दिया हेलिकॉप्टर - Qaumi Reporter January 2, 2022 at 1:45 pm

[…] SOUTH AFRICA INDIA TEST सीरीज़ जीतने उतरेगी INDIA […]

Reply

Leave a Comment