ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरसेहत

बच्चों को कोरोना वैक्सीन, कोविड पर एक और जीत

BACHCHON KA CORONA VACCINE
क़ौमी रिपोर्टर: उत्तर प्रदेश सहित देश भर के बच्चों को आज से कोराना वैक्सीन (BACHCHON KO CORONA VACCINE) लगनी शुरू हो गई है। पूरे देश में 15 से 18 साल के बच्चों को कोराना वैक्सीन की पहली डोज़ आज दी गई। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के क़हर के बीच बच्चों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।

BACHCHON KO CORONA VACCINE कहां-कहां लगा

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत सभी 75 जिलों में सुबह से ही 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग वाले किशोर वैक्सिनेशन केंद्रों (vaccination centers) पर अपनी बारी का इंतज़ार करते देखे गए। राजधानी लखनऊ से लेकर सभी 75 जिलों में सरकारी  चिकित्सा संस्थानों समेत ग्रामीण इलाकों की पीएचसी और सीएचसी में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।यहां किशोर और किशोरियों की लंबी लंबी कतारें भी नज़र आईं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की थी वैक्सीन की संस्तुति

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (central health department) ने 27 दिसंबर को दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा था कि इस आयुवर्ग के बच्चों को केवल कोविड-19 रोधी ‘कोवैक्सिन’ टीके की खुराक दी जाएगी।
भारत के औषधि महानियंत्रक ने 24 दिसंबर को कुछ शर्तों के साथ 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए स्वदेशी रूप से विकसित भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी ‘कोवैक्सिन’ टीके के आपात स्थिति में उपयोग की स्वीकृति दे दी थी।

‘कोविन’ पर हो रहा बच्चों को कोराना वैक्सीन का पंजीकरण

टीकाकरण का पंजीकरण कराने के लिए बनाए गए ‘कोविन’ मंच पर रविवार शाम तक 15 से 18 आयु वर्ग के छह लाख से अधिक बच्चों ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करा लिया था।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा था कि 15 से 18 आयु समूह के किशोरों के टीकाकरण के दौरान कोविड-19 रोधी टीकों में घालमेल से बचने के लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अलग-अलग टीकाकरण केन्द्र स्थापित करने सहित आवश्यक उपाय करने चाहिए।

यूपी में पहले से बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर लगे टीके

देश में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद से प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में जहां टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए गए उनके अधिकारियों ने कहा है कि किशारों के टीकाकरण के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है।
टीकाकरण के दौरान चिकित्सकों की एक टीम जगह लोगों की काउंसलिंग (Counselling) करती रही। चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि जल्द जल्द अपने बच्चों का टीकाकरण करवा लें।

इसे भी पढ़ें-

संबंधित पोस्ट

सुन्नी मरकज़ दरगाह आला हज़रत का एलान,नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ जुम्मे को एहतिजाज की अपील,नबी की मोहब्बत में 4 बजे तक बन्द रखें अपना कारोबार,मुक़ामी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज़ एक बजे की जाएगी अदा

Qaumi Reporter

अस्सी बीस के इस दौर में रायबरेली सदर प्रत्याशी डॉक्टर मनीष चौहान के इस संदेश को समझिए

Qaumi Reporter

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास: 288 पक्ष में, विपक्ष में पड़े 232 वोट

Qaumi Reporter

Leave a Comment