पॉज़िटिव स्टोरी

राहुल नहीं भूले अमेठी, भेजा गरीबों के लिए कम्बल

RAHUL SENT KAMBAL TO AMETHI

आदित्य शुक्ला, कौमी रिपोर्टर। अमेठी से पूर्व सांसद रहे राहुल गांधी (RAHUL) यहां से हार के बावजूद अपनों को नहीं भूले हैं। राहुल गांधी (RAHUL) ने ज़रूरतमंद अमेठीवासियों के लिए दिल्ली से कम्बल भेजा है। राहुल गांधी ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए यह कंबल भेजवाया है।

राहुल गांधी के भेजे गए इन कंबलों को गौरीगंज के रणन्जय इंटर कॉलेज खेल मैदान में रिक्शा ठेला वालों के साथ असहाय लोगों को एमएलसी दीपक सिंह ने वितरित किया।

बताया जा रहा है कि अमेठी ज़िले के 5 हजार लोगों को कंबल वितरित किया जाना है। गौरीगंज मुख्यालय से कांग्रेसी एमएलसी दीपक सिंह जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान  एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी  अमेठी वासियों को परिवार की तरह मानते हैं इसीलिए जब भी जिस चीज की जरूरत होती है वह यहां भिजवा देते हैं।

उन्होंने कहा चाहे इस समय वितरित किये जा रहे कम्बल हों  या फिर कोरोनाकॉल में दवाइयां। अमेठी वासियों के लिए गांधी परिवार हमेशा चिंतित रहता है।

दीपक सिंह के मुताबिक राहुल गांधी के इन कंबलों को एक अभियान के तहत लिया गया है। आज से शुरू हुआ यह अभियान पूरे दिसम्बर जनवरी तक चलेगा। उनका कहना है कि ज़िले भर में जगह जगह कैम्प लगाकर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किया जाएगा।

बता दें कि राहुल गाँधी (RAHUL) ने बहन प्रियंका के साथ अमेठी का दौरा किया था। इन दौरान उन्होंने कहा था कि यहाँ से बहुत पुराना रिश्ता है। आपने निभाया, हमने निभाया। आपसे कोई शिकायत नहीं है, न कभी हो सकती है। कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि चाहे कोई कितना भी समझाए सच छिप जाता है। आपने हमें एक संदेश दिया, हमने उस संदेश को स्वीकार किया। हमारे और आपके बीच का रिश्ता नहीं टूट सकता है। कांग्रेस पार्टी ने यहां सड़कों का और नेशनल हाइवे का जाल फैलाया। ये रिश्ता सालों पुराना है। ये सच्चाई का रिश्ता है ये झूठा रिश्ता नहीं है।

संबंधित पोस्ट

Lakhimpur Kheri: यूपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने खुद की जान पर खेलकर बचा ली पांच युवकों की जान

Qaumi Reporter

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन की तिथी 31 मार्च तक, इस बार होगी ज़्यादा पारदर्शी

Qaumi Reporter

जाहिदा फाउंडेशन ने स्थानीय स्तर पर विश्वव्यापी महामारी कोरोना में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों को किया सम्मानित

Qaumi Reporter

1 comment

Leave a Comment