विरासतसंस्कृति

विश्वकर्मा समाज की सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न, समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श

रायबरेली: 09 अगस्त 2026, रविवार को डॉक्टर शशिकांत शर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के कार्यालय अहिया रायपुर, निकट यूको बैंक, रायबरेली में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की महत्वपूर्ण सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न हुई।

बैठक में विश्वकर्मा समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान सहित समाज को संगठित और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

विशेष रूप से आगामी 22 अगस्त 2026 को रायबरेली में आयोजित होने वाले पीडीए शिल्पकार जन संवाद महासभा को सफल, ऐतिहासिक एवं व्यापक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक महासभा के उद्देश्यों को पहुंचाने के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार किया गया।

बैठक की अध्यक्षता श्री रामधीन विश्वकर्मा ने की । बैठक में डॉ शशिकांत शर्मा , श्री शिवा प्रसाद शर्मा (उप पूर्व ब्लॉक प्रमुख राही ) श्री दिलीप विश्वकर्मा (प्रधान भुयेमऊ) श्री आनंद कुमार विश्वकर्मा ग्राम प्रधान पूर्व नायन,श्री विजय विश्वकर्मा प्रधान दिलमनपुर श्री विनोद विश्वकर्मा पूर्व प्रधान दरियापुर , आर एस शर्मा ,अनिल विश्वकर्मा , मोहन लाल विश्वकर्मा, लल्लन प्रसाद विश्वकर्मा ,सोहन लाल विश्वकर्मा,हरगोविंद शर्मा ,ठाकुर दिन विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक वरिष्ठ, गणमान्य एवं सैंकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सामाजिक एकता, समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए विश्वकर्मा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाया जाएगा। समाजवाद की विचारधारा के मूल सिद्धांत समान अवसर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की मजबूत भागीदारी और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाते हुए समाज के हितों की आवाज को और मजबूती प्रदान की जाएगी।

22 अगस्त का पीडीए शिल्पकार जन संवाद महासभा—विश्वकर्मा समाज की एकता, अधिकार और सम्मान की मजबूत आवाज बनेगी।

सामाजिक एकता • सामाजिक न्याय • समान अधिकार
यही हमारा संकल्प, यही हमारी पहचान।

संबंधित पोस्ट

हमार बक्सीताल: एक जमाने में यह जगह गुमनाम थी, बस कुछ गांवों का समूह था

Qaumi Reporter

रायबरेली: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धालुओं की सेवा को आगे आए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, राजघाट पर लगवाया सेवा शिविर

Qaumi Reporter

तीन तलाक़ के बाद अब बुर्के पर शिगूफ़ा, बीजेपी मिनिस्टर ने पाबंदी की वकालत की

Qaumi Reporter

Leave a Comment