क़ौमी रिपोर्टर,रायबरेली:एसजेएस पब्लिक स्कूल में स्वतन्त्रता दिवस कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज़ादी का अमृत महोत्सव यानी 75वां स्वतत्रता दिवस उत्साव पूर्वक मनाया गया। एसजेएस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन श्री रमेश बहादुर सिंह ने स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व के मानचित्र पर असर डालते है। हम एक बड़ी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर बीना तिवारी ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज़ादी का जश्न हमें याद दिलाता है कि हमारे देश के वीर सपूतो ने देश को आजाद कराने में कितनी कुर्बानिया दी।
जानकारी देते हुए स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी श्री मनोज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरआत में सबसे पहले एसजेएस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन श्री रमेश बहादुर सिंह और स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर बीना तिवारी को बैज लगाकर उनका स्वागत किया गया। चेयरमैन श्री रमेश बहादुर सिंह ने झंडारोहण किया और सभी ने राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मधुर गीत से हुई। शिक्षिका नीलम गुप्ता ने “आओ मिलकर गाये एक नया तराना” गीत प्रस्तुत किया तो स्कूल प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। इसके बाद शिक्षिका रश्मि सिंह और श्वेता बाजपेयी ने “वन्दे मातरम् सुजलाम सुफलाम मलयज शीतलाम” गीत प्रस्तुत किया तो पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
शिक्षक विक्रम सिंह ने एक कविता प्रस्तुत की। शिक्षिका कुलसूम ने इस अवसर पर एक अंग्रेजी पोएम प्रस्तुत की।नुसरत खान द्वारा गाये गए गीत “ऐ मेरे वतन आबाद रहे तू” ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।

अपने सम्बोधन में चेयरमैन श्री रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास से देश एक दिन आगे होगा। मुझे उम्मीद है कि 2050 तक हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थ्वय्स्था बन जाएगा। हम खुश है क्यूंकि हम स्वतंत्र है या हम स्वतंन्त्र है इसलिए खुश है। हम भाग्य शाली है कि हमें आज़ादी का जश्न मनाने का मौक़ा मिला।
स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर बीना तिवारी ने कहा कि आज़ादी का जश्न मनाना एक सुखद अनुभूति है। हम याद करे उनको जिन्होंने भारत को आज़ाद कराने में अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिया कौसर और विक्रम सिंह ने किया।
