राज्य

यूपी में सार्वजनिक समारोह और शादी पर सीएम योगी का नया आदेश, रात 10 बजे तक सम्पन्न कराने की जिला प्रशासन बनाये व्यवस्था

गोरखपुर,क़ौमी रिपोर्टर: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का भयावह रूप दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 12,787 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं जबकि 48 मरीजों की मौत हो गई है।

अमर उजाला वेबसाइट की खबर के मुताबिक कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए सीएम योगी ने सख्‍त रुख अपनाते हुए शनिवार को गोरखपुर में अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जिलों में कोविड केसों की संख्या का आंकलन कर नाइट कर्फ्यू का निर्णय डीएम लें। जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे कोई भी सार्वजनिक आयोजन, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात 10 बजे के पहले ही सम्पन्न हो जाएं।

उन्‍होंने कहा कि लोगों को इसके लिए जागरूक करें और कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए प्रेरित करें। सीएम ने ये निर्देश शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोरोना नियंत्रण, कोविड टीकाकरण और इंसेफेलाइटिस उन्मूलन की समीक्षा बैठक में दिए।

संबंधित पोस्ट

Raebareli News: राह चलते कोई आपके बच्चे को दुलार करने लगे तो तुरंत हो जाइये सावधान, वह बच्चा चोर गैंग का सदस्य भी हो सकता है

Qaumi Reporter

5-जी नेटवर्क की टेस्टिंग को लेकर अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

Qaumi Reporter

बाराबंकी ज़िला अस्पताल की यह तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, कोविड रिपोर्ट के इंतज़ार में तड़प कर मर गई महिला

Qaumi Reporter

Leave a Comment