अपराधराज्य

बलरामपुर में पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर पर रासुका के तहत मुकदमा

बलरामपुर,क़ौमी रिपोर्टर:उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम बेलीकला में दो पक्षों के बीच हुई हिंसा के मुख्य आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की गयी हैं ।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शनिवार को बताया कि मतदान के बाद हुई हिंसा को लेकर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में शामिल रिजवान जहीर निवासी पचपकड़ी थाना हरैया, हालपता गनवरिया थाना तुलसीपुर की आगजनी एवं लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न करने में अग्रणी भूमिका व पूर्व की क्रिमिनल हिस्ट्री के आधार पर उनके विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही की गयी है।
उन्होनें बताया कि रिजवान जहीर प्रचलित दुराचारी है जिसके विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, शस्त्र अधिनियम तथा रासुका के तहत पूर्व में कार्यवाही सहित कुल 14 अभियोग पंजीकृत है।

संबंधित पोस्ट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमला: 28 पर्यटकों की मौत, लश्कर से जुड़े TRF ने ली जिम्मेदारी

Qaumi Reporter

एनटीपीसी ऊंचाहार में 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, 4 हजार पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

Qaumi Reporter

डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज,कॉल रिकॉर्डिंग और दस दिन की माथा पच्ची के बाद भी बैंक आफिसर की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Qaumi Reporter

Leave a Comment