अन्य

वसीम रिज़वी के खिलाफ़ जोगीपूरा में मुर्दाबाद के नारे लगे और पुतला फूंका गया।

आमिर रिज़वी
नजीबाबाद:(क़ौमी रिपोर्टर)। शिया वक़्फ़ बोर्ड के साबिक़ चेयरमैन वसीम रिज़वी के खिलाफ यहां दरगाहे आलिया,जोगीपुरा में जमकर एहतेजाज हुआ। इस दौरान वसीम रिज़वी के ख़िलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और उनके पुतले को नज़रे आतिश किया गया।मुज़ाहरा कर रहे अफ़राद ने वसीम रिज़वी को गिरफ्तार कर सख़्त कार्रवाई करने की मांग भी की।दरअसल वसीम रिज़वी ने पिछले दिनों कुरान मजीद से 26 आयतें हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल की थी।

रिट दाखिल करने के बाद वसीम ने जो बयानात दिए थे उसे लेकर पूरे हिन्दोस्तान में मुसलमानों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसी के तहत पूरे मुल्क में वसीम की गिरफ्तारी को लेकर शिया सुन्नी सड़को पर आ गए। इसी सिलसिले के तहत जोगीरमपुरा में भी वसीम रिज़वी के खिलाफ मुस्लिमो ने भारी संख्या में मुर्दाबाद के नारे लगाये और पुतला फूंका वही हसन शाजी ने वीडियो के माध्यम से बताया की वसीम रिज़वी जुबान का कड़वा है जो हमेशा जहर उगलता रहता है जो मुस्लिमो के ईमान के साथ लगातार खिलवाड़ करता है लेकिन इस बार हमारे कूराने पाक के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर समाज में नफरत फ़ैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है अब इसकी इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हालाकी वसीम रिज़वी के भाई ने वीडियो जारी कर ये संदेश दिया की वसीम रिज़वी पागल हो गया है उससे मेरा या मेरे परिवार का कोई लेना देना नही है हमारे मोहल्ले में इस पागल से कोई बात भी नहीं करता क्योंकि इसने सिर्फ नफरत फ़ैलाने का काम किया है।

अब इसने हमे और पूरे देश के मुसलमानो को ठेस पहुंचाई है इसका हश्र बहुत बुरा होने वाला है लगातार जारी हो रही वीडियो में शिया सुन्नी का आक्रोश बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है वही वसीम रिज़वी की गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने वालो का सिलसिला लगातार जारी है लोगो का कहना है वसीम रिज़वी कूराने पाक की आयत तो क्या एक जेर जबर भी नही हटवा सकता अब वसीम रिज़वी को बख्शा नहीं जाएगी इस अवसर पर हसन शाज़ी, गुड्डू, अली अब्बास, सादिक अब्बास, अर्शीआबिदी, शहजाद रज़ा, मोहम्मद अब्बास आदि लोगों ने वसीम रिज़वी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।

संबंधित पोस्ट

Jak na online casino zahranicni — zkušenosti, tipy a nejčastější chyby

Admin

Navigating payid pokies feels surprisingly straightforward for first-timers

Admin

Jak na zahraniční online casino — zkušenosti, tipy a nejčastější chyby

Admin

Leave a Comment