ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरधर्मपॉज़िटिव स्टोरीसंस्कृति

जय गोवर्धन, जय गिरधारी के जयकारों से गूंजा प्रयागराज, धूमधाम से निकली भगवान गोवर्धन गिरधारी की भव्य शोभायात्रा

सैय्यद ज़फरुल हसन

ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने मोहा मन, पीत वस्त्रों में भक्ति गीतों पर झूमीं महिला श्रद्धालु

प्रयागराज। श्री गोवर्धन पूजा समिति की ओर से आयोजित श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव के अंतर्गत भगवान गोवर्धन गिरधारी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘जय गोवर्धन, जय गिरधारी’ के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुंशी राम प्रसाद की बगिया, मुट्ठीगंज से हुआ। इससे पहले समिति के अध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने आचार्य संतोषानंद महाराज के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गोवर्धन गिरधारी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। आरती के बाद शोभायात्रा को आगे बढ़ाया गया।

इस अवसर पर सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व पार्षद दीपेश यादव, राजेश केसरवानी, रविंद्र यादव, पार्षद नेम यादव, रामप्रसाद यादव, हरिओम साहू, संतोष यादव और पार्षद नीरज टंडन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आरती-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

शोभायात्रा में भगवान गोवर्धन गिरधारी की आकर्षक झांकी के साथ ध्वज-पताकाएं, ढोल-नगाड़े, डीजे, बैंड-बाजे, घोड़े, ऊंट और राजा की सवारी आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा गोवर्धन गिरधारी एवं द्वारकाधीश की लीलाओं पर आधारित झांकियों के साथ महारास लीला, कालिया नाग मर्दन और मां काली की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शोभायात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण कर भक्ति गीतों पर भावविभोर होकर नृत्य करती नजर आईं। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

शोभायात्रा मुट्ठीगंज से प्रारंभ होकर हटिया पुलिस बूथ चौराहा, मुट्ठीगंज चौराहा, आर्य कन्या चौराहा, कोठापारचा, रामभवन, बहादुरगंज और लोकनाथ होते हुए भारती भवन, मालवीय नगर पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एसके यादव रहे, जबकि संचालन समिति के महामंत्री संतोष यादव ने किया। आयोजन में सारिका यादव, कृष्ण भगवान केसरवानी, रानी केसरवानी, राजेश केसरवानी, उमा सिंह बघेल, शिवशंकर केसरवानी, संतोष अग्रहरि, राजू यादव, चंद्रमा यादव, अभिषेक यादव, राजेश यादव, आशीष यादव, विकास यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

खनन सचिव माला श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण से बालू बेल्ट में हड़कंप, अवैध खनन की शिकायत पर सीधे की छापेमारी

Qaumi Reporter

प्रयागराज में दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण पर पुलिस आयुक्त सख्त

Qaumi Reporter

यूपी में फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन नहीं,दसवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Qaumi Reporter

Leave a Comment