ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीसंस्कृति

सेवा भारती की पहल से रोशन होगी स्लम बस्तियों के जरूरतमंद परिवारों की दीपावली

शोषित, वंचित और उपेक्षित परिवारों को वितरित की जाएंगी दीपावली किट, समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की खुशियों में सहभागी बनने की अपील

रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व पर कोई भी परिवार खुशियों और रोशनी से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के अंतर्गत सेवा भारती ने जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष दीपावली किट तैयार की है। इस पहल के माध्यम से स्लम बस्तियों में रहने वाले शोषित, वंचित और उपेक्षित परिवारों के घरों में भी दीपावली की खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

तैयार की गई दीपावली किट में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर के साथ मिठाई, लाई, गट्टा और दीपक शामिल किए गए हैं। सेवा भारती की टीम इन किटों को चिन्हित निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों तक संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाएगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, जिसे असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार पर एक-दूसरे को उपहार देने की परंपरा भी है। सेवा भारती का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जागृत करना भी है।

उन्होंने समाज के साधन संपन्न परिवारों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की खुशियों का भी ध्यान रखें। प्रयास होना चाहिए कि दीपावली पर कोई भी घर अंधेरे में न रहे और हर चेहरे पर मुस्कान हो। इसके लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए।

सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि समाज के लोगों के सहयोग से दीपावली किट तैयार की गई हैं। इनका वितरण संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहले से चिन्हित निर्धन एवं उपेक्षित परिवारों के बीच किया जाएगा।

इस सेवा कार्य में विभाग अध्यक्ष सुशील गुप्ता, महामंत्री शेखर शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, विजय रस्तोगी, अंजली शुक्ला, ममता गुप्ता एवं नगर सेवा प्रमुख रोहित शर्मा का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

रायबरेली में शादी-विवाह और पार्टियों के लिए खुशखबरी, एकता विहार के उत्सव भवन की बुकिंग शुरू

Qaumi Reporter

UP में 99 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की हो चुकी है मौत, आज फिर से वोटिंग,11 मई को परिणाम

Qaumi Reporter

एम्स रायबरेली में बांझपन के निदान और उपचार पर राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित

Qaumi Reporter

Leave a Comment