अन्यख़ास ख़बरसंस्कृति

मॉडर्न महिला ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव,आरती रस्तोगी ने पहना तीज क्वीन का ताज

क़ौमी रिपोर्टर:मॉडर्न महिला ग्रुप के बैनर तले पूरे हर्षोल्लास के साथ शहर स्थित सुयश रेस्टोरेंट में तीजोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम के अंत में तीज क्वीन की घोषणा हुई तो ताज आरती रस्तोगी के सिर सजा।

रेड एंड ग्रीन के थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सुहागिनों ने लाल और हरे परिधानों के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत गौरी पूजन के साथ हुई।कार्यक्रम में मंच संचालन शिल्पी ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत सुमन यादव और अनुपमा ने किया।कार्यक्रमों की श्रृंखला में डांस,रैम्प वाक और विभिन्न गेम्स आयोजित हुए।

सावन माह के इस विशेष पर्व के दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।डीजे की धुन पर डांस करने फ्लोर पर उतरी महिलाओं ने समा बांध दिया।चूड़ी जो खनकी हाथों में और कजरारे कजरारे जैसी फिल्मी धुनों के बीच डांस प्रतियोगिता में संगीता अग्रवाल प्रथम रहीं जबकि कोमल रस्तोगी को रनर अप का खेताब मिला।रैम्प वाक प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।रैम्प पर कैट वाक करने वाली आरती रस्तोगी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सोनाली गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं।

इस दौरान विभिन्न गेम्स और क्विज़ का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान सोनाली गुप्ता को मिला जबकि जया अवस्थी दूसरे नंबर पर रहीं।अंत में कार्यक्रम की जज सीमा श्रीवास्तव ने तीज क्वीन के तौर पर आरती रस्तोगी के नाम का ऐलान किया तो महिलाओं ने ताली बजाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।अंत में कार्यक्रम की आयोजक सुमन गुप्ता,शिल्पी और सुमन ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित पोस्ट

Erfahrungen mit dem Platincasino für deutsche Spieler

Admin

Test Post Created

Admin

कोतवाल की दरियादिली, ग़रीब बेटी के विवाह को बनाया यादगार और खुद किया कन्यादान

Qaumi Reporter

Leave a Comment