ताज़ा ख़बरराज्य

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई को करेंगे संवाद

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान एवं सदस्य 25,26 मई को शपथ लेंगे।शपथ ले चुके सभी 58176 ग्राम प्रधानों से जूम वेबीनार के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई को शाम 3.30 बजे संपर्क स्थापित करेंगे।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव पंचायती राज श्री मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को देते हुए बताया कि इस संवाद कार्यक्रम हेतु लिंक, आईडी और पासवर्ड जारी कर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी तथा समस्त जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि समस्त जिलाधिकारी तथा पंचायती राज अधिकारी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कुछ चयनित ग्राम प्रधानों से वार्ता की जाएगी, इन ग्राम प्रधानों की सूचना अलग से भेजी जाएगी।

इन ग्राम प्रधानों को जिला स्तरीय एनआईसी सेंटर में वीसी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेष ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत से ही वीसी से जुड़ेंगे। प्रत्येक ग्राम प्रधान के साथ पंचायती राज विभाग का एक अधिकारी/कर्मी वीसी से जुड़ने की व्यवस्था के साथ मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी प्रधानगण नियत समय से वीसी से जुड़ जाएं इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी गण पूरी तैयारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उप निदेशक तथा जिला पंचायती राज अधिकारी गण अपने जनपद के एनआईसी सेंटर पर मौजूद रखकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री, निदेशक पंचायती राज, समस्त मुख्य विकास अधिकारी तथा मंडलीय उपनिदेशक भी प्रतिभाग करेंगे।

 

संबंधित पोस्ट

इसे कहते हैं जज़्बा, जौनपुर के समाजसेवी ने जिला अस्पताल में दान की दो मिनी वेंटिलेटर

Qaumi Reporter

इटावा में श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम पलटी, 11 की मौत, 40 घायल

Qaumi Reporter

इलाहाबाद हाईकोर्ट: विदेशी तबलीगी जमातियों से जुड़ी बड़ी ख़बर

Qaumi Reporter

Leave a Comment