राज्यसेहत

मेरठ के जुड़वा भाइयों ने तोड़ा दम, साथ जन्मे और मौत भी आई साथ

मेरठ,क़ौमी रिपोर्टर: कोरोना की वजह से उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऐसा दुखद संयोग सामने आया है जो झकझोर देता है। मेरठ के दो जुड़वा भाई, 24 साल पहले एक ही दिन पैदा हुए, एक साथ पढ़ाई कर रहे थे, एक साथ दोनों को कोरोना हुआ और पिछले हफ्ते दोनों कुछ घंटों के अंतराल पर एक साथ कोरोना से जंग हार गए। दोनों भाइयों की मृत्यु से उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

मेरठ के रहने वाले ग्रेगरी रेमंड राफेल के घर 23 अप्रैल 1997 को दो जुड़वा भाइयों ने जन्म लिया था। जुड़वा होने की वजह से दोनों बच्चे एक जैसे दिखते थे और उनका नाम ज्योफ्रेड वर्गिस ग्रेगरी तथा रालफ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी रखा। दोनों बच्चे एक साथ बड़े हुए और एक साथ पढ़ाई की।

परिवार का कहना है कि दोनों के सिर्फ चेहरे ही नहीं मिलते थे बल्कि दोनों का व्यव्हार भी एक जैसा था। दोनों बेटों ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की और दोनों ही हैदराबाद में नौकरी कर रहे थे।

बीते 23 अप्रैल को दोनों का जन्मदिन था और उसके अगले दिन यानि 24 अप्रैल को दोनों को कोरोना के संक्रमण होने की पुष्टि हुई। कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पिछले हफ्ते दोनों का कुछ घंटों के अंतराल पर निधन भी हो गया।

उनके पिता ग्रेगरी रेमंड राफेल ने बताया कि वे जानते थे कि अगर उनके बच्चे कोरोना से रिकवर होंगे तो एक साथ ही होंगे। उनके पिता के अनुसार, 13 मई को ज्योफ्रेड का निधन हुआ और उसके अगले दिन 14 मई को रालफ्रेड का भी निधन हो गया।

संबंधित पोस्ट

रंग और स्वाद के साथ औषधीय गुण भी चाहिए तो कच्ची हल्दी या कच्ची हल्दी पावडर का करें सेवन,आम हल्दी या हल्दी पावडर नहीं

Qaumi Reporter

एसजेएस में अमृत महोत्सव, सबका साथ सबका विश्वास से देश होगा आगे : रमेश बहादुर सिंह

Qaumi Reporter

कोरोना को लेकर सब से बड़ी खबर, जुलाई तक दूसरी लहर का असर होगा बेहद कम, देश में तीसरी लहर फौरन नहीं आने जा रही:IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का अनुमान

Qaumi Reporter

Leave a Comment