राज्य

प्रयागराज के व्यापारी नेता ओंकार नाथ खन्ना ‘झब्बू जी’ का निधन,व्यापारियों में शोक की लहर 

प्रयागराज, रवीन कुमार, क़ौमी रिपोर्टर

प्रयागराज के हरदिल अज़ीज़ व्यापारी नेता ओंकार नाथ खन्ना ‘झब्बू जी’का सोमवार को निधन हो गया। प्रयाग व्यापार मंडल के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ खन्ना ‘झब्बू जी’पिछले कई दिनों से बीमार थे। सोमवार शाम साढ़े चार बजे अपने निवास रानी मंडी में अंतिम सांस ली।

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया की झब्बू जी प्रयाग व्यापार मंडल के संस्थापक सदस्य थे । सन 1975 में नगर निगम का सभासद का चुनाव लड़े । सन 1978 से 1987 तक प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री के रूप में दायित्व निभाया । सन 1987 से लेकर 2005 तक निरंतर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहें ।

वर्ष 2005 से 2013 तक इन्होंने प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया । अध्यक्ष रहते हुए नगर के व्यापारियों के लिए तमाम आंदोलन किए और व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहें । इनके कार्यकाल में VAT के काले क़ानून के विरोध में प्रयागराज को लगातार तीन दिन एतिहासिक बंद किया गया था ।

झब्बू जी ने रमा देवी बालिका इंटर कोलेज की समिति में अध्यक्ष के रूप में भी छह साल अपना दायित्व निभाया । खत्री पाठशाला स्कूल के सक्रिय सदस्य रहे । पैराडाइस क्रिकेट क्लब के भी अध्यक्ष रहे । इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों में अलग अलग पदों पर अपना दायित्व निभाते रहें ।

झब्बू जी अपने छोटे से कपड़े के व्यापार को पूरे शहर में एक ऊँचाई पर पहुँचाया , रेडी मेड कपड़े में अपने प्रतिष्ठान चौक स्थित खन्ना भंडार को एक अलग पहचान दिलाई । बच्चों की स्कूल यूनफ़ॉर्म के व्यापार में एक आग पहचान बनाई ।

 

झब्बू जी के निधन से प्रयागराज के व्यापारियो में शोक की लहर हैं ।झब्बू के निधन पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , अनिता जैसवाल ,मो० क़ादिर , सुशील खरबंदा , राना चावला , गिरधारीलाल अग्रवाल , केशव मोहन गुप्ता , उमेश केसरवानी , अरुण केसरवानी , विनोद चंद दुबे, अनिल कुमार गुप्ता अन्नु भैया ,शिवशंकर सिंह , इंदर मध्यान ,गुरुचरण अरोरा चन्नी , मनी लाल केसरवानी , ललित मोहन गुप्ता ,दिनेश सिंह , महमूद अहमद , फ़ैयाज़ अहमद , नसीम खान ,विजय वेश , अजय मेहरोत्रा , आशीष केसरवानी , अनिमेष अग्रवाल , उमेश केसरवानी , अन्नु दुबे , आशीष अरोरा , सुरेश गुप्ता , सरदार प्रीतम सिंह , सरदार दिलजीत सिंह , मो० मोईन अख़्तर , सत्य प्रकाश मिश्रा , संजय गुप्ता , शानू यादव , रानु गोटा , अतुल केसरवानी , धनंजय सिंह , राजेश गुप्ता , पार्षद अखिलेश सिंह , नरेंद्र खेरा माँटू ,अमित साहू, धर्मेंद्र दिवेदी , राजेश गुप्ता , अतुल केसरवानी , राकेश जैसवाल नैनि , निखिल मलंग , सरदार परमजीत सिंह , धर्मेंद्र केसरवानी , अजय अवस्थि , नरेश कुँद्रा , रवि तिवारी , प्रदीप केसरवानी , अनुज अग्रवाल , रोहित अरोरा , मो० आमिर मोहम्मद अकरम रिज खान , पार्षद साहिल अरोरा ने उनके निवास स्थान पे पहुँचकर श्रधांजलि अर्पित की ।

संबंधित पोस्ट

5-जी नेटवर्क की टेस्टिंग को लेकर अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

Qaumi Reporter

चुनाव ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों की मौत का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

Qaumi Reporter

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी और RSS को निशाने पर लिया लालू ने

Qaumi Reporter

Leave a Comment