अन्य

माहे रमज़ान के चांद की तस्दीक नहीं, चौदह अप्रैल को रखा जाएगा पहला रोज़ा, तरावीह को लेकर मशवरा जारी-मरकज़ी चांद कमेटी

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:माहे रमज़ान का चांद आज नज़र नहीं आया।अब 14 अप्रैल को माहे रमज़ान की पहली तारीख होगी।मरकज़ी चांद कमेटी फिरंगी महल से यह एलान किया गया है।मरकज़ी चांद कमेटी फिरंगी महल के सद्र मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि चांद की तस्दीक नहीं हुई लेहाज़ा अब 14 अप्रैल को पहली रमज़ान होगी।

मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने आसमान में दूरबीन के ज़रिये चांद देखने की कोशिश और कहीं दूसरी जगह से भी तस्दीक न होने के बाद यह एलान किया। उन्होंने कहा अगर लेट नाइट तक कहीं से तस्दीक होती है तो उसके मुताबिक इत्तेला कर दी जाएगी।

उन्होंने इस दौरान मुसलमानों से अपील की है कि कोरोना के मद्देनजर पूरा एहतियात बरतें और गाइडलाइन  के मुताबिक ही सभी एहकामात को अंजाम दें। मस्जिदों में तरावीह पढ़े जाने को लेकर मौलाना ख़ालिद रशीद ने कहा कि अभी इसपर तस्वीर साफ नहीं है,सलाह मशविरा जारी है और कल यानि 13 अप्रैल की शाम तक सूरते हाल से मुत्तेला किया जाएगा।

उधर शिया मरकजी चांद कमेटी के सद्र मौलाना सैफ अब्बास ने भी चांद की तस्दीक न होने का एलान किया है।उन्होंने कहा कि आज 29 शाबान को रमज़ान का चांद नज़र नहीं आया लेहाज़ा अब 14 अप्रैल को रमज़ान की पहली तारीख होगी।

संबंधित पोस्ट

Dlaczego warto wybrać hotslots w świecie nowoczesnych automatów

Admin

Waarom Unibet een favoriete keuze blijft voor sportwedders

Admin

A Snowy Adventure Awaits at Yeti Casino

Admin

Leave a Comment