राज्य

रायबरेली में भी लगा नाइट कर्फ्यू, आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर रोक नहीं

रायबरेली,क़ौमी रिपोर्टर: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रायबरेली में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू प्रभावी होगा।फिलहाल 11 अप्रैल से 21 अप्रैल तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।
आगे परिस्थितियों के अनुसार फैसला लिया जाएगा।डीएम वैभव श्रीवास्तव ने हुक्म जारी करते हुए बताया कि राजकीय एवं राष्ट्रीय मार्गों पर आवागमन जारी रहेगा,आवश्यक वस्तुओं के ट्रांसपोर्टेशन पर भी रोक नहीं।एयरपोर्ट और स्टेशन जाने वालों को छूट के साथ सरकारी अर्धसरकारी और निजी क्षेत्रों में कार्यरत कर्मी भी आ जा सकेंगे और उनके आइकार्ड कर्फ्यू पास माने जाएंगे।

संबंधित पोस्ट

NCERT Mughal: एनसीईआरटी के 7वीं क्लास की पुस्तक से मुगलों और दिल्ली सल्तनत का इतिहास गायब

Qaumi Reporter

प्रयागराज के शायर तूफान दरियाबादी का निधन, शायरों ने जताया शोक

Qaumi Reporter

कोरोना ने बजाई नेताओं व अधिकारियों के लिए खतरे की घंटी

Qaumi Reporter

Leave a Comment