ताज़ा ख़बरसेहत

CORONA EFFECT: सख्त हुई योगी सरकार

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर: कोरोना का कहर (CORONA EFFECT) जारी है। इसको लेकर योगी सरकार नेे  कोरोना के  बढ़ते मामलों को लेकर सख्त रूल बनाये हैं। चीफ सेक्रेटरी आर के तिवारी ने सूूबे के सभी डीएम और पुलिस के आला अफसरों को लिखित में इस बाबत डायरेक्शन जारी किए हैं।

जारी डायरेक्शन के मुताबिक शहरी इलाकों में कोरोना मिलने पर उस इलाके को कंटेन्मेंट जोन बना दिया जाएगा। जिस घर में मरीज मिलेगा उसके आसपास 20 मकानों का इलाका सील होगा। एक से अधिक केस मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही बंद हो जाएगी। वहां के लोगों को 14 दिन तक इन्ही हालात में रहना पड़ेगा।

इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी।मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट के लिए रूल कुछ अलग होंगे।एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा। एक से ज़्यादा मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का वह ब्‍लॉक सील होगा। 14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन खत्म किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

CORONA INFECTION : इलाहाबाद जिला अदालत 48 घंटे के लिए बंद

Qaumi Reporter

बाराबंकी ज़िला अस्पताल की यह तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, कोविड रिपोर्ट के इंतज़ार में तड़प कर मर गई महिला

Qaumi Reporter

SOUTH AFRICA INDIA TEST सीरीज़ जीतने उतरेगा INDIA

Qaumi Reporter

Leave a Comment