कानूनख़ास ख़बर

इलाहाबाद हाईकोर्ट से खबर: गर्मी की छुट्टियों के बाद मंडे से नई गाइडलाइंस के मुताबिक खुलेंगी ज़िला अदालतें

प्रयागराज,एस ए नसीम, क़ौमी रिपोर्टर:गर्मियों की छुट्टी के बाद जिला अदालतें और ट्रिब्यूनल्स नई गाइडलाइन के मुताबिक मंडे से खुलेंगी।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इन अदालतों और टिब्यूनल के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है।मिनिमम स्टाफ और मैक्सिमम आठ ज्यूडिशियल अफसरों के साथ रोटेशन बनाकर ज़रूरी मामलों की सुनवाई होगी।

इस दौरान ज़रूरी मामले जैसे 164 के बयान,रिमांड,आई हुई अर्ज़ियों का डिस्पोज़ल और ज़रूरी सिविल मामलों की सुनवाई होगी।नए मामले ज़रूरी हैं या नही इसे अदालतें खुद तय करके सुनवाई करेंगी।

अदालतें जो भी आर्डर देंगी उन्हें सीआईएस पर अपलोड किया जाएगा।बांड वगैरह अक्सेप्ट करना भी अदालतें खुद तय करेंगी।डिस्ट्रिक्ट जज की ज़िम्मेदारी होगी कि पेंडेमिक ऐक्ट के मुताबिक 33 फीसद से ज़्यादा स्टाफ दफ्तर न आये।जारी की गई गाइडलाइन को सख्ती से इम्पलीमेंट किये जाने की बात कही गई है।रजिस्ट्रार जनरल इलाहाबाद हाईकोर्ट आशीष गर्ग ने जारी किया है गाइडलाइन का नोटिफिकेशन।

संबंधित पोस्ट

RAEBARELI FEELS PROUD TO HAVE PRESIDENT AND VICE PRESIDENT OF PRESTIGIOUS “ALL INDIA MUSLIM PERSONAL LAW BOARD”

Qaumi Reporter

रायबरेली के शहर कोतवाल ने कर दिया ऐसा कारनामा कि देखते ही देखते हो गये वायरल

Qaumi Reporter

अमेठी के दशरथ मांझियों का टूट जाएगा सपना, टीला काटकर खेल का मैदान बनाने वाले अतीत को कोस रहे हैं

Qaumi Reporter

Leave a Comment