ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरधर्मसंस्कृति

सैय्यद ज़फरुल हसन

भगवान जगन्नाथ का गोवर्धन स्वरूप में हुआ अलौकिक श्रृंगार, 56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया गया भोग

प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट एवं काशीराज नगर उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में कटघर स्थित प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर, काशीराज नगर में गोवर्धन महाराज का अन्नकूट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ विधि-विधानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी का गोवर्धन स्वरूप में भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने विधि-विधान के साथ अन्नकूट पूजन संपन्न कराया। वहीं, समिति के मंत्री गगन दास गुप्ता ने भगवान गोवर्धन गिरधारी को 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया। रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि अन्नकूट उत्सव के अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी को गोवर्धन स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार धारण कराया गया। इसके बाद विधिवत आरती एवं पूजन किया गया।

उत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रंगोली और दीपों से सजाया गया। दीपदान के साथ धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

भगवान का श्रृंगार कार्तिकेय श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता, अक्षत चौहान, यथार्थ साहू एवं इशांत श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर अमर रस्तोगी, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, पूर्व पार्षद उमेश चंद्र जायसवाल, शशिकांत जायसवाल, दाऊ दयाल गुप्ता, जयराम गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, हैप्पी कसेरा, सुनील कुमार, अजय अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, लता उपाध्याय सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज,कॉल रिकॉर्डिंग और दस दिन की माथा पच्ची के बाद भी बैंक आफिसर की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Qaumi Reporter

रायबरेली में हमले से सुरक्षा हेतु जीआईसी ग्राउंड में अभ्यास (ड्रिल) का आयोजन

Qaumi Reporter

सीएम योगी ने कल से शुरू हो रहे रमज़ान के पाक महीने की मंगलमय शुभकामना दी

Qaumi Reporter

Leave a Comment