ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरराजनीति

लालकृष्ण आडवाणी ने भारतीय राजनीति को दी नई दिशा : महापौर गणेश केसरवानी

भाजपाइयों ने 100 दीपक जलाकर प्रेरणा पार्क में मनाया पूर्व उप प्रधानमंत्री का जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की

प्रयागराज। पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कीडगंज स्थित प्रेरणा पार्क में 100 दीपक जलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को अपने जीवन का ध्येय बनाकर भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले लालकृष्ण आडवाणी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण, वैचारिक दृढ़ता और संगठन निर्माण में उनका अमूल्य योगदान भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से आडवाणी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर बृजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, प्रमोद मोदी, मनोज मिश्रा, विक्रमजीत भदौरिया, रुद्र सेन जायसवाल, श्रवण शर्मा, नीरज गुप्ता, मुकेश लारा, आशीष द्विवेदी, सुभाष चंद्र वैश्य, अजय शर्मा, त्रियुगीनारायण, नारायण दीक्षित, अनिल भट्ट, विवेक मिश्रा, अंकुश शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी और RSS को निशाने पर लिया लालू ने

Qaumi Reporter

Bengal Me Bawal: वक्फ कानून को लेकर बंगाल में पिता-पुत्र समेत तीन का कत्ल

Qaumi Reporter

कांग्रेस (congress) की विरासत वाले अमेठी(amethi) ज़िले की गौरीगंज (gauriganj) सीट का यह है पूरा लेखा जोखा

Qaumi Reporter

Leave a Comment