ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीराष्ट्रीय

रायबरेली में हमले से सुरक्षा हेतु जीआईसी ग्राउंड में अभ्यास (ड्रिल) का आयोजन

रायबरेली:- 07 मई 2025, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह की उपस्थिति में जी0आई0सी0 ग्राउंड में संभावित हवाई हमले से सुरक्षा हेतु एक पूर्व नियोजित अभ्यास (ड्रिल) आयोजित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा मानसिक रूप से तैयार रहना है। भारत सरकार द्वारा आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन को युद्ध जैसी आपात स्थितियों के लिए तैयार करना है। इस अभ्यास में विभिन्न सुरक्षा उपायों और प्रशिक्षण सत्रों को शामिल किया गया है। हम सब की सजगता और तैयारी ही हमारी सुरक्षा की कुंजी है।

आज के आयोजित मॉकड्रिल में पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग एवं आपदा मित्रों के द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों एवं अन्य जनमानस को क्या करें के सम्बन्ध में अभ्यास एवं जागरूक किया गया, इस दौरान आम लोगों को जागरूक करने के लिए बताया गया कि

ऐसी स्थिती में घबराएं नहीं। बच्चों को अवश्य जागरूक करें।इस इस दौरान हवाई हमले से बचाव के लिए एक चेकलिस्ट जारी करते हुए सलाह दी गई कि इसे अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें

हवाई हमले की स्थिती में अलर्ट और सतर्कता

2. एयर रेड सायरन की आवाज़ पहचानें।
3. मोबाइल, रेडियो अथवा अन्य माध्यमों से सरकारी अलर्ट प्राप्त करें।
4.अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें।

मॉक ड्रिल के दौरान यह भी बताया गया कि हवाई हमला हो तो  सुरक्षित स्थान (शरणस्थल) के लिए क्या करें।

1. निकटतम बंकर अथवा सार्वजनिक शरणस्थल जिनकी जानकारी रखना आवश्यक है।
2. अपने घर में एक मजबूत, बिना खिड़की वाला कमरा चिन्हित करें।
3. शरणस्थल तक शीघ्र पहुँचने का मार्ग पूर्वनिर्धारित रखें।

इस दौरान कौन सी आवश्यक सामग्री तैयार रखनी है।

1. कम से कम तीन दिन का पीने योग्य जल ज़रूर साथ रखें
2. सूखा भोजन जैसे बिस्कुट, ड्राय फ्रूट्स आदि साथ रखें।
3. प्राथमिक चिकित्सा किट तैयार रखें।
4. टॉर्च और अतिरिक्त बैटरियाँ चार्ज रखें।
5. सूचनाओं के लिए पोर्टेबल रेडियो रखें।

इस दौरान आवश्यक दस्तावेज़ों को लेकर सलाह।

1. पहचान पत्र, चिकित्सा रिपोर्ट, बैंक विवरण आदि साथ रखें।
2. मोबाइल चार्जर और पावर बैंक साथ रखें।

इस दौरान ब्लैक आउट यानि अंधकार से सुरक्षा हासिल करने को लेकर सलाह

1. रात के समय पूर्ण ब्लैकआउट सुनिश्चित करें, सभी लाइटें बंद रखें।
2. खिड़कियों को मोटे पर्दों, काले कागज़ या ब्लाइंड से ढकें।
3. शीशों से दूर रहें, आवश्यकता पड़ने पर ज़मीन पर लेट जाएँ।

हवाई हमले की स्थिती में पूर्व तैयारी क्या करें

1. परिवार के साथ हवाई हमले से बचाव की ड्रिल का अभ्यास करें।
2.  बच्चों को सुरक्षित स्थान और प्रक्रिया से अवगत कराएँ।
3. पड़ोसियों से संपर्क बनाए रखें और सामूहिक सहयोग सुनिश्चित करें।

हमले के पश्चात की सावधानियाँ 

1. केवल सरकारी निर्देश मिलने पर ही बाहर निकलें।
2. घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दें।
3. किसी भी संदिग्ध वस्तु या बम को न छुएँ; तुरंत पुलिस अथवा संबंधित विभाग को सूचित करें।सो

हवाई हमले के दौरान सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर आचरण एवं सावधानियाँ

1. अफवाहें न फैलाएँ, किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि करें।
2. भावनात्मक या उकसाने वाली पोस्ट से बचें। यह शांति और सुरक्षा के लिए घातक हो सकता है।
3. सरकारी या सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी सूचनाओं को ही आगे बढ़ाएँ।
4. अनाधिकृत वीडियो या फोटो साझा करने से बचें, इससे आतंक और भ्रम फैल सकता है।

सोशल मीडिया पर संयम और समझदारी, हमारी नागरिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्रा सहित संबंधित अधिकारीगण व विभिन सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, विद्यार्थीगण व जनसामान्य उपस्थित रहें।

संबंधित पोस्ट

India Action Against Pak: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने उठाए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम

Qaumi Reporter

सात इंडोनेशियाई जमातियों के बाद थाइलैंड के भी नौ जमाती अपने मुल्क के लिए रवाना, कोर्ट ने बताया बेकसूर

Qaumi Reporter

Namaz Poster: मेरठ में शाही ईदगाह के बाहर विवादित पोस्टर, लिखा है- सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते

Qaumi Reporter

Leave a Comment