अन्य

Aligarh News: मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे सुनील राजानी, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद, हिंदूवादी संगठनों ने गंगाजल से कराया शुद्धि

मोहम्मद हसन

अलीगढ़ : 28 मार्च की शाम मामू भांजा बाजार में एक अप्रत्याशित घटना के चलते माहौल गर्म हो गया। नई बस्ती निवासी और मामू भांजा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले सुनील राजानी के मस्जिद में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

नमाज़ियों की कतार में टोपी लगाए नज़र आये सुनील

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 5:00 बजे की नमाज के दौरान सुनील राजानी बाजार की मस्जिद में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद नमाजियों की तरह सिर पर टोपी रखी और कतार में खड़े होकर नमाज अदा करने की प्रक्रिया करने लगे। कुछ ही देर में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे कुछ हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।

वीडियो वायरल होने पर सुनील का हुआ शुद्धिकरण

वीडियो वायरल होने के बाद बाजार में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय हिंदू संगठनों के कुछ सदस्यों ने सुनील राजानी को बाजार के मंदिर में ले जाकर उनका ‘शुद्धिकरण’ कराया और माफी मंगवाई। इसके बाद वे अपने घर लौट गए।

मानसिक रूप से परेशान है सुनील

व्यापारियों के बीच इस घटना की चर्चा तेजी से फैलने लगी। मामू भांजा बाजार के प्रमुख व्यापारी नेता ओमप्रकाश मास्टर ने कहा, “सुनील की इस तरह की हरकत पर सभी हैरान हैं। हमें पता चला है कि वह कुछ समय से बीमार था और मानसिक रूप से भी परेशान लग रहा था। हो सकता है कि इसी तनाव के कारण उसने ऐसा कदम उठाया हो।”

सुनील ने कहा उसका कोई और इरादा नहीं था

विवाद बढ़ने के बाद सुनील राजानी ने अपनी सफाई में कहा, “मैं मस्जिद में केवल वहां का माहौल देखने के इरादे से गया था। मेरा नमाज पढ़ने का कोई उद्देश्य नहीं था। हां, मुझसे गलती हुई, लेकिन मेरा कोई अन्य इरादा नहीं था।”

मामले को लेकर प्रशासन हुआ चौकन्ना

हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

संबंधित पोस्ट

Tutto quello che devi sapere sulla lotteria Eurojackpot

Admin

A Snowy Adventure Awaits at Yeti Casino

Admin

How to Withdraw from MostBet Casino | Online Casino Play in English for Pakistan

Admin

Leave a Comment