अपराधताज़ा ख़बरराज्यराष्ट्रीय

Professor Rajnish: रंगीन ही नहीं संगीन अपराध कर रहा था हाथरस का मायावी प्रोफेसर

professor rajnish sexual case

बच्चियों का यौन शोषण कर रहा था हाथरस का प्रोफेसर

Professor Rajnish: यूपी के हाथरस में शारीरिक संबंध बनाने वाले प्रोफेसर रजनीश की करतूतें 4 सदस्यीय कमेटी की जांच में भी पकड़ी गई हैं। कॉलेज की छात्राओं को नौकरी और नंबर बढ़ाने की लालच देकर ये प्रोफसर यौन शोषण करता था। जांच में साफ हुआ कि कई छात्राओं का प्रोफसर यौन शोषण करता था। कमेटी अब डीएम को रिपोर्ट भेजेगी।

यूपी के हाथरस में प्रोफेसर रजनीश सेक्सु्अल केस में प्रशासन की चार सदस्यीय कमेटी की जांच में पाया गया है कि प्रोफेसर नंबर बढ़ाने और नौकरी दिलाने के नाम पर कॉलेज की छात्राओं का यौन शोषण करता था।

बता दें कि बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हुए तो जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर नीरज शर्मा की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। इसमें सीओ सिटी योगेन्द्र कृष्ण नारायण, बीएसए स्वाति भारती और तहसीलदार सादाबाद को रखा गया।

प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस ने 13 मार्च को मुकदमा लिखा। पन्द्रह मार्च को टीम के सभी अधिकारी कॉलेज परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने भूगोल विभाग के उस दफ्तर को देखा जहां रजनीश छात्राओं से अश्लील हरकत करता था। टीम ने उसके ऑफिस से कुछ दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए। फोरेसिंक टीम ने भी अपनी जांच की। टीम ने कॉलेज के प्रोफेसर और कर्मचारियों के बयान कलमबद्ध किए। उन बयानों के बाद टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार की है।

जांच में टीम ने यही पाया है कि प्रोफेसर छात्राओं को नंबर बढ़ाने और नौकरी लगवाने के अलावा महंगे गिफ्ट देकर अपने जाल में फंसाता था। पहले छात्राओं को ऑफिस में बुलाकर अश्लीलता करता था। जब छात्राएं विरोध नहीं करती थीं तो उन्हें अपने घर ले जाकर उनके साथ यौन शोषण करता था। खुद ही वीडियो भी बनाता था।

स्टाफ के कुछ लोगों ने भी अपने बयानों में बताया है कि रजनीश कॉलेज की छुटटी हो जाने के बाद भी अपना ऑफिस खोलकर रखता था। छात्राएं भी वहां रुकती थीं।

एसडीएम सदर नीरज शर्मा के अनुसार जांच लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी। बाकी जो भी कार्रवाई होनी होगी आला अधिकारियों के स्तर से होगी। जांच में प्रोफेसर कई लेवल पर दोषी पाया गया है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना से महिला का शव छोड़कर स्वास्थ्य कर्मी भागे

Qaumi Reporter

यूपी में सार्वजनिक समारोह और शादी पर सीएम योगी का नया आदेश, रात 10 बजे तक सम्पन्न कराने की जिला प्रशासन बनाये व्यवस्था

Qaumi Reporter

Career: फैशन की दुनिया से जुड़े प्रबंधन के इस कोर्स में हैं अपार संभावनायें, एफडीडीआई ने नये सत्र से शुरू किया है यह पाठ्यक्रम

Qaumi Reporter

Leave a Comment