कानूनराज्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट: विदेशी तबलीगी जमातियों से जुड़ी बड़ी ख़बर

प्रयागराज, एस ए नसीम, क़ौमी रिपोर्टर:विदेशी तबलीगी जमातियों से जुड़ी बड़ी ख़बर

– यूपी में पिछले साल महीनों जेल में बंद रहे विदेशी जमातियों के मामले में पुलिस के रवैये पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

– विदेशी और भारतीय जमातियों से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 जिलों के पुलिस कप्तानों को व्यक्तिगत रूप से किया तलब

– शाहजहांपुर, हापुड़ और मऊ जिलों के पुलिस कप्तानों को किया कोर्ट में तलब

– तीनों जिलों के पुलिस कप्तानों को 15 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में मौजूद रहने को कहा

– पुलिस कप्तानों को यह बताना होगा कि जमातियों के मामले में कोर्ट में अब तक चार्जशीट और केस डायरी क्यों पेश नहीं की गई

– 8 जून 2021 के हाईकोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया – मऊ जिले के एसपी को यह भी बताना होगा कि जमातियों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 307 क्यों लगाई गई

– पिछले साल मार्च महीने में नई दिल्ली में हुई मरकज़ में शामिल हुए थे विदेशी और भारतीय जमाती

– शाहजहांपुर और हापुड़ जिले में जेल में रह चुके विदेशी जमातियों के खिलाफ महामारी एक्ट और फारनर्स एक्ट के साथ ही आईपीसी की धाराओं में भी दर्ज हुआ था केस

– जमातियों ने पुलिस चार्जशीट को चुनौती देते हुए केस रद्द किए जाने की अपील की थी – थाईलैंड के रहने वाले 18 विदेशी जमातियों से जुड़ा हुआ है मामला

– शाहजहांपुर और हापुड़ में पिछले साल गिरफ्तार हुए थे नौ- नौ थाइलैंडी जमाती

– इसके अलावा दो जिलों में भारतीय जमातियों से भी जुड़ा हुआ है मामला

– मऊ जिले से जुड़े मामले में कोई विदेशी जमाती नहीं है

– विदेशी और भारतीय जमातियों की तरफ से दाखिल अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की सुनवाई

– जस्टिस अजय भनोट की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई

– 15 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई

संबंधित पोस्ट

Namaz Poster: मेरठ में शाही ईदगाह के बाहर विवादित पोस्टर, लिखा है- सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते

Qaumi Reporter

कोरोना संक्रमित पत्नी का शव उठाने नहीं आये मोहल्ले वाले, साइकिल के डंडे में शव को फंसाकर निकल पड़ा वृद्ध पति अंतिम संस्कार के लिए, लेकिन तभी पहुंच गई पुलिस, पढ़िए फिर क्या हुआ

Qaumi Reporter

High Court Judge: 7 साल में सिर्फ 37 अल्पसंख्यक जजों को ही मिला मौका, हाईकोर्ट में 78% न्यायाधीश सवर्ण

Qaumi Reporter

Leave a Comment