ख़ास ख़बरपॉज़िटिव स्टोरी

जाहिदा फाउंडेशन ने स्थानीय स्तर पर विश्वव्यापी महामारी कोरोना में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों को किया सम्मानित

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर: प्रयागराज में नौ जुलाई शुक्रवार को बेनहर स्कूल एंड कॉलेज के ऑडिटोरियम में बेनहर स्कूल के समाजसेवी संगठन जाहिदा फाउंडेशन ने 45 आम जनों को प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘द चोजेन वन 2021’ से सम्मानित किया।

जाहिदा फाउंडेशन के द्वारा यह पुरस्कार पिछले 7 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए दिया जाता रहा है। जाहिदा फाउंडेशन ने 45 आम जनों को प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘द चोजेन वन 2021’ से सम्मानित किया

इस बार जाहिदा फाउंडेशन ने स्थानीय स्तर पर ऐसे लोगों को पुरस्कार के लिए चुना जिन्होंने इस विश्वव्यापी कोरोना महामारी के दौरान अपनी छोटी छोटी बच्चों को समाज में फैली भूख और बीमारी से निपटनें में न्योछावर कर दिया। किसी ने खाने की व्यवस्था की, तो किसी ने दवा की, किसी ने ऑक्सीजन सिलेंडर तो किसी ने ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर व्यवस्था कराई।

कुछ ऐसे लोगों को भी ‘द चोजेन वन 2021’ से सम्मानित किया गया जिन्होंने इस महामारी के दौरान मृत्यु हुए व्यक्तियों का अंतिम संस्कार रीति-रिवाजों के साथ किया। क्योंकि इस महामारी के दौरान लोग इतने भयभीत हो चुके थे कि कोरोना संक्रमित शव को हाथ लगाने से भी इंकार कर दिया।
विश्वव्यापी महामारी कोरोना काल के दौरान निस्वार्थ भाव से सेवा करने वालों ने मजहब और जाति को पीछे छोड़ते हुए इंसानियत के लिए यह काम किया।
जाहिदा फाउंडेशन में संस्थापक तारीख खान मुख्य अतिथि पटकथा लेखक कवि एवं गीतकार संजय मासूम, एवं वरिष्ठ पत्रकार व कवि नदीम नकवी के द्वारा द चोजेन वन 2021 पुरस्कार से 45 लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में घंटों तक सेवा एवं सेवा भाव के किस्से ऑडिटोरियम हॉल में गूंजते रहे। इसी दौरान उपस्थित जनों ने यह प्रण भी किया कि चाहे कुछ भी हो जाए उनका प्रयास रहेगा कि जानलेवा वायरस के हर आक्रमण से इंसानों को कम से कम नुकसान पहुंचे इसके लिए वह लोगों को लगातार जागरूक भी करते रहेंगे।

इस पुरस्कार वितरण समारोह में अफरोज जहां, डॉ अंजू गुप्ता, जावेद मोहम्मद, फरीद अहमद, बशारत अली खान, वरिष्ठ पत्रकार आमिर मुस्ताक, रोटेरियन सुनील जायसवाल और प्रतिष्ठित जान उपस्थित रहे।

जाहिदा फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किए गए लोगों के नाम

शाहिद कमाल खान, पूनम गुप्ता, नौशाद अली हाशमी, शाहीन फातमा, डॉक्टर मोहम्मद रशीद, मुजीब उल्ला सिद्दीकी, राहिल, मेहताब, डॉक्टर ज़ुबैर, फहीम, मोहम्मद अकरम, साहिबे आलम अंसारी, मोहम्मद रशीद, आफरीन फातिमा, उमर खालिद, अनुराधा, ताहा अली, अब्दुल फहद, दिलनवाज कमर, कलीम अहमद, मेराज मनसूर, अनवर आजम, सईद, मुजीब उल्लाह, सैफ, कामरान, डॉक्टर वेसल अहमद, डॉक्टर मोहिब उल्लाह, सिराजुद्दीन, अनीस अहमद, सय्यद सईद असरफ, मोहम्मद आकिब, असरा नवाज, अनवर खान ,सुशील कुमार गौतम, अरुण शुक्ला, वंदना सिंह, फराज अहमद उस्मानी, अहमद वासिफ,
स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सिंह, हेलाल अहमद, सैयद अहमद फैजान, मोहम्मद हबीब उर रहमान, सैयद शफ़क़त अब्बास, सैयद अहमद अब्बास।

संबंधित पोस्ट

RSS-MUSLIM : उर्दू से मुस्लिम घरों में पैठ बनाएगा RSS

Qaumi Reporter

Lakhimpur Kheri: यूपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने खुद की जान पर खेलकर बचा ली पांच युवकों की जान

Qaumi Reporter

Raebareli News: डीएम ने निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित

Qaumi Reporter

Leave a Comment