अन्तर्राष्ट्रीयधर्म

जानिए दुनिया में मुसलमानों की आबादी और कुल कितने इस्लामी मुल्क हैं

क़ौमी रिपोर्टर:दुनिया भर में मुसलमानों की आबादी (MUSLIM POPULATION) 1.6 अरब है। तकरीबन 7 अरब से ज़्यादा की आबादी वाली इस दुनिया में मुसलमानों की यह तादाद दूसरे नंबर पर है। जबकि पहले नंबर पर ईसाई हैं जिनकी दुनिया भर में 2 अरब आबादी है। दुनिया में ज़्यादा हिन्दू आबादी वाले दो मुल्क होने के बावजूद, तादाद के लेहाज़ से यह तीसरे नंबर पर हैं। पूरी दुनिया में हिंदुओं की आबादी 1 अरब है। खास बात यह कि दुनिया के इन तीनों बड़े मज़हब को मानने वाले तकरीबन हर मुल्क में पाए जाते हैं।
मुसलमानों की आबादी के लेहाज़ से पहले नंबर पर नाम है इंडोनेशिया का जहां 25.5 करोड़ आबादी वाले मुल्क में तकरीबन 90 फीसद मुस्लिम हैं। भारत और नेपाल में हिंदुओं की तादाद सबसे ज़्यादा है। भारत में 2011 सेंसस के मुताबिक हिन्दू आबादी 96 करोड़ 63 लाख थी जो कुल आबादी का तकरीबन 80 फीसद है।
वहीं भारत में मुसलमानों की आबादी तब 17 करोड़ बाइस लाख थी जो कुल आबादी का तकरीबन 15 फीसद है।वहीं नेपाल में 2 करोड़ से ज़्यादा हिन्दू,कुल आबादी का तकरीबन 81 फीसद होने के बावजूद भारत की तरह यह मुल्क भी ऑफीशियली हिन्दू राष्ट्र नहीं है।जबकि पूरी दुनिया में मुस्लिम मुल्कों की तादाद 57 है।यह मुल्क आबादी के लेहाज़ से ज़्यादा मुस्लिम पॉप्युलेशन वाले हैं और खुद को ऑफिशियली इस्लामिक मुल्क कहते हैं।दुनिया भर इन मुस्लिम मुमालिक के नाम यह रहे।
1-सऊदी अरब
2-संयुक्त अरब अमीरात
3-मलेशिया
4-तुर्की
5-ईरान
6-इंडोनेशिया
7-नाइजीरिया
8-अल्जीरिया
9-कुवैत
10-बांग्लादेश
11-अल्जीरिया
12-कजाकिस्तान
13-क़तर
14-मिस्र
15-ओमान
16-इराक
17-पाकिस्तान
18-बहरीन
19-ट्यूनीशिया
20-मोरक्को
21-सूडान
22-आइवरी कोस्ट
23-यमन
24-सीरिया
25-अज़रबैजान
26-गबन
27-उज्बेकिस्तान
28-तुर्कमेनिस्तान
29-ब्रूनेई
30-जॉर्डन
31-कैमरून
32-चाड
33-लेबनान
34-मोजाम्बिक
35-सेनेगल
36-तजाकिस्तान
37-सूरिनाम
38-बेनिन
39-मॉरिटोनिया
40-युगांडा
41-किर्गिस्तान
42-टोगो
43-अलबानिया
44-गिनी
45-गुयाना
46-बुर्किना फासो
47-अफ़ग़ानिस्तान
48-माली
49-जिबूती
50-सोमालिया
51-सिएरा लियोन
52-नाइजर
53-गाम्बिया
54-मालदीव
55-गिनी-बिसाऊ
56-कोमोरोस
57-फिलिस्तीन

संबंधित पोस्ट

जमीयत ओलेमा-ए-हिन्द के प्रमुख मौलाना क़ारी सैय्यद उस्मान मंसूरपुरी का निधन

Qaumi Reporter

सीएम योगी ने कल से शुरू हो रहे रमज़ान के पाक महीने की मंगलमय शुभकामना दी

Qaumi Reporter

Trans Shipment Facility For Bangladesh: भारत ने दिया बांग्लादेश को झटका, खत्म की ट्रांसशिपमेंट सुविधा

Qaumi Reporter

Leave a Comment