राजनीतिराज्यसेहत

सपा सांसद AZAM की स्थित गंभीर, लेकिन नियंत्रण में

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा सांसद आजम (AZAM) के फेफड़े में फाईब्रोसिस और कैविटी की समस्‍या हो गई है, जिसके चलते उन्‍हें एंटीफंगल डोज दी जाने लगी है. उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम की तबीयत ठीक है और उनका शरीर कोरोना वायरस से मुक्‍त हो चुका है. इसकी पुष्टि आरटीपीसीआर टेस्‍ट में हुई.

बता दें कि आजम खान 9 मई को लखनऊ मेदांता में भर्ती हुए थे. इस दौरान उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम खान को भी शिफ्ट किया गया था. अब्‍दुल्‍ला आजम खान की दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है, लेकिन अभी आजम खान की हालत गंभीर है. उन्‍हें पांच लीटर ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक मेदांता के  डायरेक्‍टर डॉ. राकेश कपूर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि आजम खां अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष में हैं।उनकी हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है।

संबंधित पोस्ट

सीएम योगी ने AMU के कुलपति से की फोन पर बात, कोरोना मरीजों का हालचाल जाना

Qaumi Reporter

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में भी पास, अब कानून बनने के लिए प्रेसीडेंट की मुहर बाकी

Qaumi Reporter

नदियों में लाशें बहाने, जलाने से VIRUS फैलने का ख़तरा

Qaumi Reporter

Leave a Comment