अन्यख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरी

रायबरेली में तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन संपन्न, सदर विधायक ने केक काट कर 10 कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव

रायबरेली 09 अक्टूबर 2026

रायबरेली के जीआईसी मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से  आयोजित 03 दिवसीय सरस मेले का आयोजन आज संपन्न हो गया। सरस मेला समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा सरस मेला में प्रतिभाग कर लगाये गये स्टॉलो का अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम में मा० विधायक द्वारा महिला कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। साथ ही कन्या जन्मोत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमें 10 नवजात कन्याओं का कन्या जन्मोत्सव केट काटकर मनाया गया और उनके परिवारों को बेबी किट आदि देकर सम्मानित करते हुए बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग के 20 लाभार्थियों को टूलकिट वितरण किया गया तथा एनआरएलएम विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं कोे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला समूहों की सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मा० विधायक ने कहा कि मातृ शक्ति को स्वावलंबी व सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, आज देश व प्रदेश में महिलाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उनको सशक्त बनाकर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। आज आप छोटे-छोटे कार्यों से लेकर महिलाओं के समूह के कार्यों का आकलन करेंगे तो आपको गर्व होगा कि हमारी मातृ शक्ति सशक्त, स्वावलंबी बनकर आगे बढ़ रही है हर क्षेत्र में देश, प्रदेश व जनपद का नाम रोशन कर रही है।

मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम, एलडीएम सुबोध मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी अमावां सदीप सिंह, कौशल विकास मिशन, जिला समन्वयक राजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी व स्वंय सहायता समूह की महिलाये उपस्थित रहीं।

संबंधित पोस्ट

The Fascinating World of Science: Exploring the Unknown

Admin

Navigating non uk casinos brings surprising ease to international play

Admin

राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के छात्र की छठी मंज़िल से गिरकर मौत

Qaumi Reporter

Leave a Comment