उपलब्धिताज़ा ख़बरशिक्षा

Career: फैशन की दुनिया से जुड़े प्रबंधन के इस कोर्स में हैं अपार संभावनायें, एफडीडीआई ने नये सत्र से शुरू किया है यह पाठ्यक्रम

अमेठी: ज़िले की रायबरेली सीमा पर स्थित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एफ़डीडीआई फुरसतगंज मे इस सत्र से प्रबंधन का नया पाठ्यक्रम शुरू हुआ है। माना जा रहा है कि यह पाठ्यक्रम छात्रों को उनके कैरियर में नये आयाम प्रदान करेगा।

इस सत्र से शुरू होने वाले पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान के कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 से फुरसतगंज कैम्पस मे एक नया कोर्स एम.बी.ए. इन रीटेल एंड फ़ैशन मरचेनडाइज़ 30 सीटो के साथ शुरू हो रहा है।

यह कोर्स रीटेल इंडस्ट्री को ध्यान मे रखते हुए बनाया गया है। यह कोर्स प्लेसमेंट के लिहाज से अभूतपूर्व रहेगा। उन्होंने कहा कि उ.प्र. सरकार की एससीआर रीजन की पॉलिसी के बाद से लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रो मे रीटेल के क्षेत्र मे बड़ा विकास होने जा रहा है।

एम.बी.ए. (आर.एफ.एम) करने वाले छात्र इस क्षेत्र की बढ़ती माँग को पूरा करने मे सक्षम होंगे। एफ़डीडीआई का आज तक का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। यह 90% के लगभग है।
उन्होने बताया की इस सत्र मे एफ़डीडीआइ मे लैटरल एंट्री के माध्यम से भी स्नातक एवं परास्नातक मे प्रवेश मिलेगा। इसके बारे मे विस्तृत जानकारी एफ़डीडीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे छात्र जो अनुसूचित जाति/ जनजाति से है एवं जिनके पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है तो ऐसे छात्र/छात्रा समाज कल्याण विभाग उ.प्र. के माध्यम से फीस प्रतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए अर्ह होंगे और बिना किसी आर्थिक दबाव के कोर्स पूरा कर सकते है। इसके अतिरिक्त ऋण के लिए अर्ह छात्रो हेतु, शिक्षा लोन भी आसान शर्तो पर केनरा बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है। छात्र एफ़डीडीआई की वेबसाइट पर लॉग इन कर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है।आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2025 एवं विलंब शुल्क के साथ 30 अप्रैल 2025 है।

संबंधित पोस्ट

डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज,कॉल रिकॉर्डिंग और दस दिन की माथा पच्ची के बाद भी बैंक आफिसर की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Qaumi Reporter

Lakhimpur Kheri: यूपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने खुद की जान पर खेलकर बचा ली पांच युवकों की जान

Qaumi Reporter

Raebareli News: मां ने ही अपने सगे बेटे की दे दी सुपारी, सुपारी किलर के मोबाइल से खुला राज

Qaumi Reporter

Leave a Comment