अपराधताज़ा ख़बर

Raebareli News:ई-रिक्शा में महिलाओं से झगड़ा कर चेन लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया

रायबरेली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो महिला यात्रियों से चेन लूटने का अनोखा तरीका अपनाता था। गिरोह में शामिल महिलाएं ई-रिक्शा में सवार होकर अन्य महिला यात्रियों से झगड़ा करतीं और इसी दौरान उनकी चेन चुरा लेती थीं।

यह मामला 19 फरवरी को सामने आया, जब लालगंज की रहने वाली बानो नाम की महिला गांधी चौराहे से चिकमंडी जा रही थी। ई-रिक्शा में चार अन्य महिलाएं भी सवार हुईं, जिन्होंने बिना किसी कारण झगड़ा शुरू कर दिया। महिलाओं के उतरने के बाद बानो को पता चला कि उनकी सोने की चेन गायब हो गई है।

एसओ लालगंज संजय सिंह और एसओजी इंचार्ज विजेंद्र शर्मा की टीम ने जांच की तो पता चला कि यह गोरखपुर का एक संगठित गिरोह है। इस गिरोह में पुरुष सदस्य स्कॉर्पियो गाड़ी से महिला सदस्यों को लाते थे। महिलाएं वारदात को अंजाम देतीं और पुरुष दूर से निगरानी करते थे।

पुलिस ने गिरोह की दो महिला सदस्य सुमन और रेशमा के साथ चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई चेन और नकदी बरामद की गई है। गिरोह के पांच सदस्य गोरखपुर के और एक आजमगढ़ का रहने वाला है। वारदात के बाद आरोपी स्कॉर्पियो से गोरखपुर लौट जाते थे।

संबंधित पोस्ट

CORONA INFECTION : इलाहाबाद जिला अदालत 48 घंटे के लिए बंद

Qaumi Reporter

ऐसा गैंग जो निगाह रखता था डीजल भरे टैंकरों पर, और फिर रात के अंधेरे में होता था यह काम

Qaumi Reporter

Bhanje Ki Bali: मामा ने दी भांजे की बलि, गड़े धन के लिए तांत्रिक की मदद से बच्चे को दी ख़ौफ़नाक मौत

Qaumi Reporter

Leave a Comment