राजनीति

AIMIM ने यूपी पंचायत इलेक्शन में एलाइंस के जरिेए उतारे कैंडिडेट, लिस्ट जारी

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर:पंचायत चुनाव के लिए “भागीदारी संकल्प मोर्चा” ने अपने ऑफिसियल कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है।पंचायत इलेक्शन का नोटिफिकेशन जारी होते ही एआईएमआईएम ने सूबे की आठ छोटी सियासी पार्टियों से एलाइंस कर “भागीदारी संकल्प मोर्चा” बनाये जाने का ऐलान किया था।
इसी मोर्चे के तहत पार्टी ने सूबे के कई जिलों में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात के मैन्युसिपल्टी और तालुका पंचायत में उम्मीदों से ज़्यादा सीट हासिल करने वाली एआईएमआईएम यूपी में भी पूरे हौसले के साथ मैदान में है।
एआईएमआईएम के सूबाई सद्र शौकत अली ने प्रयागराज,आजमगढ़,जौनपुर,मुरादाबाद,सुल्तानपुर की लिस्ट जारी करते हुए 55 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया है। प्रयागराज से 12 लोगों की लिस्ट अभी आई है बकिया लोगों के नाम आना बाकी है l
पार्टी के स्पोक्सपर्सन अफसर महमूद ने एलाइंस में शामिल पार्टियों की लिस्ट जारी करते हुए बताया था कि पंचायत इंतेखाबात में पार्टी ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के बैनर पर उम्मीदवारों को टिकट फ़राहम करेगी।
जारी की गई लिस्ट के मुताबिक पंचायत इंतेखाबात में एआईएमआईएम ने बाबूलाल कुशवाहा की जनाधिकार पार्टी,ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी,अपना दल कृष्णा पटेल गुट, बाबू राम पाल की राष्ट्रीय उदय पार्टी,प्रेमचंद प्रजापति की राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी,अनिल चौहान की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) और राम सागर बिंद की भारत माता पार्टी के साथ एलाइंस किया है।
हम बता दें कि हाल ही में गुजरात के मैन्युसिपैलिटी इलेक्शन में एआईएमआईएम ने शानदार जीत दर्ज कराई थी।यहां गोधरा और मोडासा नगर पालिका इलेक्शन में 8 उम्मीदवारों में 7 और 12 उम्मीदवारों में 9 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी और अपना डिप्टी मेयर बनाया।
उधर बंगाल एसेम्बली इंतेखाबात में भी एआईएमआईएम ने इलेक्शन लड़ने का ऐलन कर दिया है। इस बाबत पार्टी के क़ौमी सद्र बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी बंगाल पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने एक चुनावी मीटिंग को खेताब करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।सीटों की तादाद का ऐलान बाद में करेंगे l

संबंधित पोस्ट

अस्सी बीस के इस दौर में रायबरेली सदर प्रत्याशी डॉक्टर मनीष चौहान के इस संदेश को समझिए

Qaumi Reporter

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास: 288 पक्ष में, विपक्ष में पड़े 232 वोट

Qaumi Reporter

Raebareli News: बहुजन सम्मान सभा मे गरजे राहुल गांधी, कहा आने वाला है आर्थिक तूफान

Qaumi Reporter

Leave a Comment