ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरी

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बताए गए उनके विधिक अधिकार, समस्याएं सुनकर दिए देखभाल के निर्देश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों के लिए लगाया विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर

रायबरेली, 30 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को रायबरेली के आईटीआई कैंपस, दूरभाष नगर स्थित वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) में विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सैय्यद माऊज़ बिन आसिम के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीशा ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां निवास कर रहे सभी बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी।

शिविर में सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि उन्हें भी समाज में पूरी मानवीय गरिमा, सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विधिक सहायता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा मच्छरों से बचाव के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्ध महिलाओं की देखभाल के लिए नियुक्त सेवादारों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश अधीक्षक को दिए।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के लेखाकार हिमांशु सिंह, भंडारी अनुज श्रीवास्तव तथा पराविधिक स्वयंसेवक अजीत कुमार उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

Raebareli News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एम्स रायबरेली ने जनजागरूकता के लिए वॉकाथॉन का किया आयोजन, कार्यपालक निदेशक एम्स रायबरेली भी रहीं मौजूद

Qaumi Reporter

Bhanje Ki Bali: मामा ने दी भांजे की बलि, गड़े धन के लिए तांत्रिक की मदद से बच्चे को दी ख़ौफ़नाक मौत

Qaumi Reporter

मुस्लिम दूल्हे निकाहनामा के साथ इकरारनामा भी करेंगे साइन

Qaumi Reporter

Leave a Comment