ख़ास ख़बरसेहत

अब एम्स रायबरेली में हो सकेगी ओपेन हार्ट सर्जरी,हार्ट लंग मशीन का हुआ उदघाट्न

रायबरेली: रायबरेली और आसपास जिलों के हृदय रोगियों को अब ओपेन हार्ट सर्जरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एम्स रायबरेली कैम्पस में हार्ट लंग मशीन के उदघाट्न के साथ ही यह सुविधा आरंभ हो गई है। एम्स के निदेशक, डॉक्टर अरविंद राजवंशी ने यहां सीटीवीएस विभाग में नवस्थापित हार्ट लंग मशीन का छह जनवरी को उदघाट्न किया है। हार्ट लंग मशीन ओपन हार्ट सर्जरी के लिए अनिवार्य मशीन है। ओपन हार्ट ऑपरेशन में दिल और फेफड़े रोक दिए जाते हैं, और उस दौरान हार्ट लंग मशीन ही मरीज़ को जीवित रखती है। इसकी ज़रूरत दिल के छेद बंद करने में, दिल के ख़राब वाल्व बदलने में, दिल की नसों की बाईपास सर्जरी इत्यादि करने में पड़ती है। यह सुविधा एम्स रायबरेली में निदेशक डॉक्टर अरविंद राजवंशी के सतत प्रयास से शुरू हुई है। हृदय रोगी अब ओपन हार्ट सर्जरी रायबरेली से बिना बाहर जाये करवा सकेंगे।
सीटीवीएस विभाग के कार्य प्रभारी डॉ संकल्प ने हाल में ही एम्स रायबरेली में ए-वी फिस्टुला की सर्जरी भी आरम्भ की थी। इस माह, जिन उँगलियों की सड़न/गैंग्रीन के मरीज़ों में सर्जरी संभव नहीं होती , उन के लिए प्रोस्टाग्लैंडीन दवा से उपचार भी प्रारम्भ किया है। वेरिकोस वैन की सर्जरी नियमित रूप से हो रही है । खून की नसों के ट्यूमर से लेकर पुराने, ठीक नहीं होने वाले पाँव के घावों का इलाज भी किया जा रहा है। नसों में खून के रुकाव या नसों के फूल जाने का दवा और सर्जरी से इलाज का प्रावधान है। हार्ट लंग मशीन के आने से ओपन हार्ट ऑपरेशन भी सीटीवीएस विभाग विभाग में चालू हो गए हैं । आयुष्मान भारत कार्ड धारकों के लिए यहां निःशुल्क सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना को लेकर तनाव में हैं? संपर्क कीजिये उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की स्ट्रेस साल्यूशन मेडी हेल्पलाइन से

Qaumi Reporter

कोविड-19:केस तो कम हुए लेकिन मौतें बढ़ गई, 24 घंटों में 4529 लोगों की गई जान

Qaumi Reporter

NO RELIGION ALLOWS BEGGING EXCEPT HANDICAPPED BUT OUR POLITICIANS ARE ENCOURAGING IT TO CONVERT THEIR VOTERS INTO SLAVERY

Qaumi Reporter

Leave a Comment