क़ौमी रिपोर्टर:रायबरेली में बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े छात्रों के शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मानित किया गया है। ऐसे 18 शिक्षकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किए जाने के साथ ही उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
यहां ज़िला पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी थीं।रंजना चौधरी ने इन्नोवेटिव आइडियाज़ के ज़रिए बच्चों के उन्नयन का सफल संचालन करने वाले शिक्षक एवम शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिया।इस मौके पर मुख्य अतिथि रंजना चौधरी ने शिक्षकों से अपेक्षा की है कि वह ऐसे ही बच्चों के शैक्षिक एवम व्यक्तित्व विकास के लिए अपना योगदान देती रहेंगी।
वहीं ज़िले में इन्नोवेटिव आइडियाज़ शिक्षकों तक पहुंचाने वाले एडुलीडर के ऐडमिन विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि योगी सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है।सम्मान पाने वाली शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए इसलिए और बड़ा हो जाता है क्योंकि इसे बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए दिया गया है।
हम बता दें कि बच्चों के शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए राष्ट्रपति पदक विजेता डाक्टर सर्वेष्ठ मिश्रा ने एडुलीडर्स की स्थापना की थी।एडुलीडर्स से प्रदेश भर में 50 हज़ार शिक्षक जुड़े हैं।प्रदेश भर में एडुलीडर्स से जुड़े शिक्षकों के इन्नोवेटिव आइडियाज़ को ज़िले में संचालित ग्रुप के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचाया जाता है।इन आइडियाज़ को स्कूलों में इम्प्लीमेंट कर बच्चों के शैक्षिक एवम एवं व्यक्तित्व का सफल प्रयोग किया जा रहा है।
इस मौके पर स्कूलों में इन्नोवेटिव आइडियाज़ को सफलता पूर्वक लागू कराने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं में कम्पोजिट स्कूल की सहायक अध्यापिका रीमी अनवार,प्राथमिक विद्यालय औना नीस के सहायक अध्यापक गौरव शर्मा,प्राथमिक विद्यायल पूरे दर्जिन की सहायक अध्यापिका आयशा अफ़रोज़,कंपोजिट स्कूल मैनुपुर की अध्यापिका बीनू सिंह,कंपोजिट विद्यालय हैबतमऊ की सहायक अध्यापिका दीप्ति श्रीवास्तव,उच्च प्राथमिक विद्यालय पहरेमऊ की सहायक अध्यापिका प्रीति सक्सेना,प्राथमिक विद्यालय लोधाईखेड़ा की अध्यापिका आकांक्षा वर्मा और उच्च प्राथमिक विद्यालय दाऊदपुर की अध्यापिका नीता सिंह समेत 18 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
