उपलब्धिख़ास ख़बरपॉज़िटिव स्टोरी

कार्पोरेशन बैंक एमप्लाइज यूनियन व कल्चर क्वेस्ट ने किया राशन वितरित

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कल्याणपुर में कल्चरल क्वेस्ट के कार्यालय पर राशन वितरण किया गया । जहाँ कोरोनकाल में काम काज बंद होने के चलते खाने-पीने की लोगों के सामने समस्याएं थी । वहीं इस संकट के समय बहुत सारे लोग व संस्थाएं मदद के लिए आगे आये ।

सर्वविदित है कि कोरोनाकाल में समाज के कमजोर वर्ग को बहुत ही परेशानियों का सामना उठाना पड़ा ।
लोगों के व्यापार बंद होने के कारण बहुत अधिक आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। ऐसे समय में कार्पोरेशन बैंक एमप्लाइज यूनियन द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों को मदद के तौर पर लगभग डेढ़ महीने का राशन दिया।

कार्पोरेशन बैंक कर्मचारी यूनियन के सहायक सचिव धर्मेंद्र अवस्थी ने कहा कि जो रोज कमाने खाने वाले लोग हैं, जिनका व्यापार- काम बंद पडा है, उनको राशन का वितरण कर मुझे बहुत खुशी मिली।

कल्चरल क्वेस्ट व कारपोरेशन बैंक एम्पलाइज यूनियन सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। कल्चरल क्वेस्ट की सचिव ने बताया कि हम कार्पोरेशन बैंक कर्मचारी यूनियन के सहायक सचिव धर्मेंद्र अवस्थी को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने राशन वितरण अभियान में हमारी मदद की।

आपके सहयोग से हम उन गरीब और जरूरतमंदों को राशन प्रदान करा सके। कल्चरल क्वेस्ट के कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि राशन वितरण के समय उन जरूरतमंद लोगों के चेहरे की खुशी देखकर बहुत आनंद मिला और हमारी संस्था लगातार अलग अलग तरीक़े से लोगों को सहायता प्रदान करती रहती है।

सुरभि ने बताया कि गरीब जरूरतमंद 70 से अधिक परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया। इसमें उन्हें 10किलो आटा, 4 किलो चावल, 2किलो दाल, 2किलो तेल, 1किलो गुड, 500ग्राम पोहा, हल्दी, जीरा, धनिया,गरम मसाला, नमक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ जोन के सचिव संतोष संबल व सदस्य हरिनारायण, सीतापुर क्षेत्र सचिव प्रशांत शुक्ला मौजूद रहे। कल्चरल क्वेस्ट के कई सदस्य व शिष्या ईशा रतन, मीशा रतन, अतुल कुमार सिंह, मीरा आदि लोग भी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी ने बैठक कर नकलविहीन परीक्षा के दिये सख्त निर्देश

Qaumi Reporter

कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंसेज ने कामयाबी की एक और मंज़िल तय की, इंस्टीट्यूट के 6 प्रोफेसर्स को रिसर्च के लिए सूबे की सरकार ने दिया ग्रांट

Qaumi Reporter

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन की तिथी 31 मार्च तक, इस बार होगी ज़्यादा पारदर्शी

Qaumi Reporter

Leave a Comment