अपराध

मिल एरिया थाना इलाके में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चार किलो चांदी समेत अन्य जेवरात व नगदी बरामद

 

रायबरेली,दिलीप चौधरी, क़ौमी रिपोर्टर: यहां के मिल एरिया थाना इलाके में चार किलो चांदी व अन्य जेवरात के साथ पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पूछताछ के दौरान चोरों ने कई घटनाओं में खुद के शामिल होने की बात कुबूल की है।
मामला शहर के मिल एरिया थाना इलाके का है।यहाँ रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया था।

कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों ने बीते मई और जून में हुई दो बड़ी चोरियों में खुद के शामिल होने की बात कही।गिरफ्तार चोर लव कुश पासी और ओम नारायण ने बताया कि उन लोगों ने मई और जून माह में तुलसी नगर के एक सूने मकान और हरदासपुर के लकी ज्वेलर्स से चोरी की थी।पुलिस ने छह हजार की नगदी समेत चार किलो चांदी,एक तोला सोना और एक तमंचा चोरों के कब्जे से बरामद किया है।

पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए एडिशनल एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी श्लोक कुमार की संतुति पर थाना मिल एरिया प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी की टीम को 10 हज़ार रुपये की पुरुस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

रायबरेली से ह्रदय विदारक खबर, फेरी वाले की आवाज़ सुनकर चूरन लेने निकला मासूम ज़िंदा नहीं लौटा घर

Qaumi Reporter

डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज,कॉल रिकॉर्डिंग और दस दिन की माथा पच्ची के बाद भी बैंक आफिसर की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Qaumi Reporter

मथुरा में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, मस्जिद में घुसकर मारपीट, नौ गिरफ्तार

Qaumi Reporter

Leave a Comment