अपराधराज्य

5-जी नेटवर्क की टेस्टिंग को लेकर अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:सोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमण के पीछे 5-जी नेटवर्क की टेस्टिंग को लेकर फैलायी जा रही अफवाह पर गंभीर रूख अपनाते हुये पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने राज्य के सभी पुलिस प्रमुखों को पत्र लिख कर निर्देश दिये है कि 5 जी नेटवर्क टेस्टिंग को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होने कहा कि इटली में कोरोना से हुई मौतों को 5 जी नेटवर्क टेस्टिंग के कारण बताकर व्हाट्सएप और फेसबुक पर अफवाह फैलायी जा रही है।
उन्होने 5 जी नेटवर्क टेस्टिंग के नाम पर अफवाह पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

संबंधित पोस्ट

लखनऊ में हनी ट्रैप गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं गैंग में शामिल

Qaumi Reporter

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में भी पास, अब कानून बनने के लिए प्रेसीडेंट की मुहर बाकी

Qaumi Reporter

लखनऊ की नस-नस से वाकिफ पदमश्री योगेश प्रवीण नहीं रहे, साहित्य जगत में शोक की लहर

Qaumi Reporter

Leave a Comment