कानूनराज्य

चुनाव ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों की मौत का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

प्रयागराज,एस ए नसीम, क़ौमी रिपोर्टर:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव ड्यूटी में लगाये गए शिक्षकों की मौत पर सख्त नाराज़गी जताई है।कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों कोरोना प्रोटोकाल का पालन करवाने में नाकाम रहा आयोग।कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करा पाना ही शिक्षकों की मौत का कारण है।इस मामले की अगली सुनवाई 3 मई को होगी।

दरअसल अखबार में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आयोग को जमकर फटकार लगाई।कोर्ट ने कहा कि जब 2020 अंत मे कोरोना मामले कम हुए तो आयोग लापरवाह हो गया और चुनाव तैयारी में लग गया लेकिन चुनाव के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने में नाकाम रहा।
कोरोना मामले की जारी सुनवाई के दौरान अखबारों में 135 शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के मौत की खबर को कोर्ट ने आधार बनाकर इसके लिए राज्य चुनाव आयोग को ज़िम्मेदार बताया है।

संबंधित पोस्ट

यूपी में सार्वजनिक समारोह और शादी पर सीएम योगी का नया आदेश, रात 10 बजे तक सम्पन्न कराने की जिला प्रशासन बनाये व्यवस्था

Qaumi Reporter

मेरठ के जुड़वा भाइयों ने तोड़ा दम, साथ जन्मे और मौत भी आई साथ

Qaumi Reporter

जस्टिस संजय यादव होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Qaumi Reporter

Leave a Comment