धर्मराज्य

सीएम योगी ने कल से शुरू हो रहे रमज़ान के पाक महीने की मंगलमय शुभकामना दी

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:कल से रमज़ान (RAMADAN) का पाक महीना शुरू हो रहा है।मुसलमानों के इस बेहद खास महीने की सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलमय शुभकामना दी है।सीएम ने नवरात्र और नवसंवत्सर की भी शुभकामनाएं दी हैं।

योगी ने त्योहारों को लेकर प्रदेश भर के संतों,धर्माचार्यों और धर्मगुरुओं के साथ वर्चुअल बैठक में कोरोना के ताज़ा हालात पर भी चर्चा की।उन्होंने नवरात्र और रमज़ान को देखते हुए यह भी कहा कि धर्मस्थलों पर एक साथ भीड़ न बढ़े इसके लिए संतों धर्माचार्यों और धर्मगुरुओं को खुद अपने लोगों से अपील करनी होगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना की सेकेंड वेव ज़्यादा तीव्र है इसलिए भीड़भाड़ में एक भी संक्रमित पहुंच गया तो सभी के संक्रमित होने की संभावना अधिक है।योगी ने कहा कि आस्था महत्वपूर्ण है लेकिन इसके लिए मानव मात्र का जीवित होना भी आवश्यक है।

उन्होंने फिलहाल लॉकडाउन की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि जीवन और जीविका दोनों बचाना आवश्यक है। इसलिए लॉकडाउन न करते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। योगी ने कहा कि इसलिए आम लोगों की भी ज़िम्मेदारी है कि दो गज़ की दूरी मास्क ज़रूरी के पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्र को न भूलें।

संबंधित पोस्ट

Waqf Amendment Bill: कांग्रेस पर बिफरे शाह, कहा- मुसलमानों को घाटा नहीं होगा, वक्फ संशोधन विधेयक जल्द होगा संसद में पेश

Qaumi Reporter

यूपी में फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन नहीं,दसवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Qaumi Reporter

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की अदालतों से जारी सभी अंतरिम आदेशों की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाई

Qaumi Reporter

Leave a Comment