धर्म

दारूल उलूम फरंगी महल का फतवाः कोरोना का टीका लगवाने से नहीं टूटेगा रोजा

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:दारूल इफ्ता फरंगी महल ने अपने एक फतवे में कहा है कि कोरोना का टीका लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा, लिहाजा रमजान के महीने में रोजे की हालत में वैक्सीन ली जा सकती है। दारुल इफ्ता द्वारा मंगलवार को दिए गए इस महत्वपूर्ण फतवे में कहा गया है कि कोरोना टीके की दवा इंसानी बदन की रगों में दाखिल होती है, पेट के अंदर नहीं, इसलिए इसके लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा। मुसलमानों को केवल रोजे की वजह से कोविड-19 का टीका लगवाने में देर नहीं करनी चाहिए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नागरिक अब्दुर्रशीद किदवाई ने दारूल इफ्ता से यह सवाल किया था, ”कोविड-19 जैसी भयानक बीमारी इस समय अपने चरम पर है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन इंजेक्शन के माध्यम से दी जा रही है। इसकी दो खुराकें दी जायेगी। हमने कई दिन पहले इसकी पहली खुराक ली है। दूसरी खुराक रमजान में दी जायेगी। आपसे मालूम यह करना है कि क्या रोजे की हालत में वैक्सीन ली जा सकती है?

इस सवाल के जवाब में दारूल इफ्ता फरंगी महल ने यह फतवा दिया। इस फतवे पर मौलाना मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना नसरूल्लाह, मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीक़ी और मौलाना मुहम्मद मुश्ताक के दस्तखत हैं।

संबंधित पोस्ट

ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा बाबरी मस्जिद जैसा बनाने की कोशिश:मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी

Qaumi Reporter

सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में दरगाह आला हजरत पर मनाया गया यौम-ए-रज़ा,1912 में अंग्रेजों के खिलाफ दिया था आला हज़रत ने फतवा : मुफ्ती सलीम नूरी

Qaumi Reporter

Waqf Board: सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद बोली मोदी सरकार: अगली सुनवाई तक वक्फ बोर्ड की यथास्थिति बनी रहेगी

Qaumi Reporter

Leave a Comment