अन्य

अन्तर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में वयम फ़िल्म की हुई सराहना

(कौमी रिपोर्टर)
दरभंगा,यहांअंतर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव का आयोजन किया गया. देश-विदेश से लगभग 500 से भी अधिक फ़िल्मकारों ने अपने-अपने फ़िल्मों के प्रदर्शन को लेकर अपना आवेदन इस प्रतियोगिता के लिए भेजा, जिनमें से 45 चलचित्रों को चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त हुई और चयनित 45 चलचित्रों को दर्शकों को 26, 27 एवं 28 फरवरी को दिखाया गया.पिछले आठ वर्षों से आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव में इस बार देश-विदेश की विभिन्न चलचित्रों का प्रदर्शन तीन दिनों तक लगातार किया गया. यहाँ पर दिखायी गई चलचित्रों में से एक चलचित्र “वयम” दर्शकों को काफी पसंद आयी.
इस चलचित्र का लेखन एवं निर्देशन किया है अभ्यान्क एवं आनन्द की उभरती हुई जोड़ी ने. इस जोड़ी ने बताया की दोनों एक साथ मिल कर अपने हर फ़िल्मी प्रोजेक्ट में लेखन एवं निर्देशन का कार्यभार सम्भालते हैं.’वयम’ में मुख्य भूमिका निभाई है ऐक्टर निलय मिताश ने. निलय मिताश को फ़िल्म वयम में निभाए गए बेहतर अभिनय के लिए ‘दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव’ में बेस्ट ऐक्टर के ख़िताब से सम्मानित किया गया. इस फ़िल्म में पार्श्व संगीत दिया है बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार ईश्वर कुमार ने काईजेन क्राफ़्ट फ़िल्मस एंड  द्वारा बनायी गई इस फ़िल्म की चर्चा अन्य फ़िल्म महोत्सवों में भी ज़ोर शोर से सुनाई दे रही है. अभ्यान्क एवं आनन्द ने बताया कि उनकी फ़िल्म वयम देश – विदेश के कई फ़िल्म महोत्सवों में दर्शाने के लिए चयनित की गई है.अभ्यान्क एवं आनन्द ने बताया कि उन्होंने अपनी नई फ़िल्म के स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया है और उनकी यह फ़िल्म अपने प्रीप्रोडक्शन के स्टेज पर है. साथ ही वे एक वेब सीरीज़ की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू होगी.

संबंधित पोस्ट

Ontdek de spannende wereld van bet365 in Nederland

Admin

Test Post Created

Admin

Navegar por hotellaercina.es sin complicaciones ni sorpresas: una invitación a la sencillez digital

Admin

Leave a Comment