अन्य

जानिये क्यों रायबरेली ज़िला अस्पताल में तीमारदार अपने मरीज़ों को बेड समेत लेकर भागे वार्ड से बाहर

रायबरेली जिला अस्पताल में बड़ा हादसा टल गया है। यहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने पर मरीज़ों में भगदड़ जैसी स्थिती बन गई। तीमारदार अपने मरीज़ों को बेड समेत वार्ड से बाहर निकाल ले गये। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लीक सिलेंडर को तुरंत बदलवा दिया जिसके बाद ही मरीज़ व तीमारदारों ने राहत की सांस ली।

मामला राणा बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का है। यहाँ सामान्य रूप से गंभीर मरीज़ों का इलाज चल रहा था तभी अचानक वहां लगे ऑक्सीजन सिलेंडर से गैस निकलने की तेज़ आवाज़ गूँजने लगी। साथ ही गैस की महक भी पूरे वार्ड में फैल गई। मरीज़ इस स्थिती को देख कर हड़बड़ा गये। तीमारदार किसी अनहोनी की आशंका के तहत अपने मरीज़ों को बेड समेत लेकर वार्ड के बाहर आ गये।

तभी अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ों की काउंसिलिंग करते हुए आनन फानन लीक सिलेंडर बदल दिया। सिलेंडर बदले जाने के बाद मरीज़ व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। जिला अस्पताल के सीएमएस प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि सिलेंडर लीक हुआ था जिसे तुरंत बदल दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना पर यूपी में ख़ास निगरानी के हुक्म, कोरोना मुतास्सिर सूबों से आने वालों की होगी टेस्टिंग

Qaumi Reporter

प्रयागराज में ज़हरीली शराब पीने से हलाक अफ़राद के कुनबे से मिला AIMIM

Qaumi Reporter

हिन्दी फिल्मों की दुनिया में अभिनेत्री बहनों की एक लम्बी श्रृखंला रही है

Qaumi Reporter

Leave a Comment