अपराध

Raebareli News: फिर सामने आया फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र के ज़रिये नौकरी पाने का मामला

रायबरेली में पुलिस की पकड़ से दूर एक ऐसा गिरोह संचालित हो रहा है जो सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कालेजों के लिये फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र जारी करता है। ज़िले के दो इंटर कालेजों में चार लोग एक बार फिर फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी हासिल करने पहुंचे हैं।पुलिस ने जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच आख्या के आधार पर नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पिछले माह भी जनपद इंटर कालेज में फ़र्ज़ी नियुक्ति का मामला सामने आया था।

जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच में अलग अलग कालेज में ऐसे 16 मामले सामने आये थे। हरचंदपुर पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज की थी। दरअसल यह मामला तब पकड़ में आया जब फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र पर अलग अलग इंटर कालेजों में 2019 से नौकरी कर रहे लोगों को वेतन नहीं मिला। सभी फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र धारी हाईकोर्ट गये थे इस प्रेयर के साथ कि उन्हें वेतन दिलाया जाये।

हाईकोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामला सन्दर्भित किया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जब क्रॉस चेक किया तो नियुक्ति पत्र फ़र्ज़ी निकले। जिला विद्यालय निरीक्षक की आख्या पर पूर्व में और इस बार भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा का कहना है कि मामला गंभीर है और इस पर गंभीरता से जांच कराने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचा जा सकता है।

 

संबंधित पोस्ट

मथुरा में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, मस्जिद में घुसकर मारपीट, नौ गिरफ्तार

Qaumi Reporter

Bengal Me Bawal: वक्फ कानून को लेकर बंगाल में पिता-पुत्र समेत तीन का कत्ल

Qaumi Reporter

ऐसा गैंग जो निगाह रखता था डीजल भरे टैंकरों पर, और फिर रात के अंधेरे में होता था यह काम

Qaumi Reporter

Leave a Comment