ख़ास ख़बरराज्यसेहत

लखनऊ का हज हाउज़ कोरोना पॉज़िटिव के लिए बना तोहफा, एक हज़ार बेड का कोविड केयर सेंटर बनेगा हज हाउज़

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:जिस हज हाउज़ को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर तंज किया जाता है वही बिल्डिंग कोरोना पॉजिटव मरीजों के लिए तोहफा बन गई है।हिंदुस्तान वेबसाइट पर भाषा एजेंसी के हवाले से छपी खबर के मुताबिक सरोजनी नगर में वाके हज हाउज़ का डीएम अभिषेक प्रकाश ने मुआयना कर लिया है और इसे कोविड केयर सेंटर में तब्दील करने का हुक्म दिया है।

उन्होंने यहां माक़ूल दूरी बनाकर बेड डालने का हुक्म देते हुए बेड्स के दरमियान सेपरेटर लगाए जाने का हुक्म दिया है।यहाँ कोविड मरीजों के लिए सभी इन्तेज़ामात के साथ उनके बैलेंस्ड डाइट दिए जाने का भी हुक्म दिया है।माना जा रहा है कि कोविड मरीजों को यहां वह सारी सहूलत फ़राहम होगी जो अस्पतालों में भारी भीड़ और सीरियस मरीजों की वजह से नही मिल पा रही हैं।

संबंधित पोस्ट

5-जी नेटवर्क की टेस्टिंग को लेकर अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

Qaumi Reporter

कोरोना ने बजाई नेताओं व अधिकारियों के लिए खतरे की घंटी

Qaumi Reporter

रायबरेली में हमले से सुरक्षा हेतु जीआईसी ग्राउंड में अभ्यास (ड्रिल) का आयोजन

Qaumi Reporter

Leave a Comment