फ़ैक्ट चेकराज्य

दिनदहाड़े बीच सड़क दारोगा ने गोलियों से भून डाला कपल को, जानिए सच्चाई

क़ौमी रिपोर्टर,फ़ैक्ट चेक:सोशल मीडिया पर एक क्लिप वाइरल हो रही है।इसमें एक पुलिस आफिसर से नेताओं जैसी पोशाक पहने नौजवान भिड़ जाता है। नौजवान आफिसर को जैसे ही कुछ कहते हुए धक्का देता है। दरोगा अपनी कमर में टंगी रिवाल्वर निकाल कर गोली मार देता है। गोली लगते ही उसके साथ की महिला नौजवान से लिपट कर ज़ोर ज़ोर से रोने लगती है।

इसी बीच महिला पुलिस ऑफिसर को गालियां देती हुई चिल्लाती है ‘यह तूने क्या किया’। गालियां सुनकर आफिसर को फिर गुस्सा आ जाता है। वह एक बार फिर रिवॉल्वर की नाल आगे कर महिला को गोली मार देता है। महिला गोली लगते ही शांत होकर लुढ़कते हुए सीढ़ियों पर ही लेट जाती है।

आफिसर बड़े इत्मीनान से वापस लौट जाता है और लोग तमाशबीन बने देखते रहते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में चौड़ी सी सड़क,साइड में खड़ी सफेद रंग की कार और एक तरफ अंग्रेज़ी में फ्रेंड्स कैफे लिखा ग्लो साइन नज़र आ रहा है। इस वीडियो में बातचीत हिंदी में हो रही है लेहाज़ा इसे सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश का बताकर वाइरल किया गया है।

आइए आपको बताते हैं इस वीडियो की सच्चाई।दर असल यह वीडियो है एक वेब सीरीज़ का। यह वेब सीरीज़ हरियाणा के करनाल में रेस्टोरेंट के बाहर शूट की गई है। सोशल मीडिया पर वर्गलाने वाले कैप्शन के साथ वाइरल होने पर इसे लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस में ऐंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड के एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव ने ट्वीट कर पूरी सच्चाई बयान की है।

संबंधित पोस्ट

प्रयागराज के शायर तूफान दरियाबादी का निधन, शायरों ने जताया शोक

Qaumi Reporter

दर्दनाक हादसा:शामली में लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत,एक ही परिवार के चार लोगों की दबकर मौत

Qaumi Reporter

Namaz Poster: मेरठ में शाही ईदगाह के बाहर विवादित पोस्टर, लिखा है- सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते

Qaumi Reporter

Leave a Comment