राजनीति

कांग्रेसियों ने वाराणसी में बजाया ताली-थाली, जनता कर्फ्यू के एक साल पूरे होने पर जताया अनोखा विरोध

वाराणसी,क़ौमी रिपोर्टर: बीते साल कोविड-19 महामारी के चलते लगाया गए जनता कर्फ्यू के एक वर्ष पूरे होने पर पीएम पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता कर्फ्यू के विरोध में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

आज से एक वर्ष पूर्व 22 मार्च 2020 को देश में कोविड-19 को लेकर जनता कर्फ्यू लगाया गया था।वाराणसी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर में जनता कर्फ्यू के दिन जिस तरह से ताली और थाली बजाकर उसकी सफलता बताई गई थी उसी प्रकार आज ताली और ताली बजाकर कोरोना से वैश्विक महामारी में सरकार की नीतियों की विफलता को बताया।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सरकार ने आज से एक वर्ष पूर्व 22 मार्च को जनता कर्फ्यू बिना तैयारी के लगाया था जिसकी वजह से आज तक लोग रोजी-रोटी के लिए जूझ रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना  को लेकर सरकार ने जिस प्रकार जनता को परेशान किया उसी के विरोध में आज सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता ताली और थाली बजाकर सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

गांव के मुहाने पर बैनर ‘नेताओं का इस गांव में आना वर्जित है’

Qaumi Reporter

अखाड़े के माहिर चुनावी मैदान में, एआइएमआइएम ने बॉडी बिल्डर चैंपियन को उतारा चुनावी अखाड़े में

Qaumi Reporter

Samvidhan Bachao Rally: देशभर में व्यापक अभियान चलाएगी कांग्रेस, 25 अप्रैल से ‘संविधान बचाओ रैली’

Qaumi Reporter

Leave a Comment