फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज और रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश
रायबरेली, 30 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क है।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज और रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सुचितापूर्ण, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
