अन्तर्राष्ट्रीयअपराधराष्ट्रीय

Obscene Act With Foreign Woman: ताजनगरी में दिखी “भारतीय अश्लीलता”: विदेशी महिला मेहमान को दिखाया प्राइवेट पार्ट

Obscene Act With Foreign Woman

Obscene Act With Foreign Woman: दुनिया भारत की मेहमाननवाजी की कायल रहती हैं. मगर आगरा में आई एक विदेशी मेहमान से एक भारतीय ने अश्लील हरकत कर पूरे देश को शर्मसार कर दिया.

खबर है कि आगरा में ताजमहल पश्चिमी गेट के पास विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवक ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को देखकर पैंट की जिप खोल दी.

यूपी के आगरा में ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवक ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को देखकर पैंट की जिप खोल दी और फिर प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे करने लगा। विदेशी मेहमान ने पर्यटन थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

Obscene Act With Foreign Woman: एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तीन अप्रैल को एक विदेशी महिला पर्यटक ताजमहल देखने आई थी। दोपहरी करीब डेढ़ बजे के आसपास वह ताजमहल से आगरा किला की तरफ जाने लगी। पश्चिमी गेट की पार्किंग पर अपने साथियों का महिला इंतजार रही थी। वहीं पर करण राठौर पुत्र छोटेलाल राठौर निवासी तुलसी चबूतरा थाना ताजगंज खड़ा था।

महिला को देखते ही करण ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने महिला को देखकर अपनी पैंट की जिप खोली और फिर प्राइवेट पार्ट निकाल कर दिखाने लगा। महिला पर्यटक ने इसका विरोध किया तो युवक कुछ देर के लिए हट गया।

इसके बाद उसने फिर से वही हरकत करने लगा। ये देखकर महिला बुरी तरह से सहम गई और फिर वह गाइड की मदद से पर्यटन थाने पहुंची, जहां आरोपी की करतूत के बारे में बताया। महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया।

महिला पर्यटक की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में युवक कैद था। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए टीम लगाई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।

संबंधित पोस्ट

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरे हैं तो केंद्र सरकार साबित करे: उमर अब्दुल्ला

Qaumi Reporter

Raebareli News: फिर सामने आया फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र के ज़रिये नौकरी पाने का मामला

Qaumi Reporter

जिन्दा है डॉन “छोटा राजन”

Qaumi Reporter

Leave a Comment