अन्यताज़ा ख़बरसाहित्य

Raebareli News :पुस्तक मेला का एसपी ने फीता काटकर उद्घाटन किया

रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सभागार परिसर में आयोजित 9 दिवसीय पुस्तक मेला का पुलिस अधीक्षक डाॅ यशवीर सिंह ने फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के संयोजक गौरव अवस्थी ने अपनी लिखी पुस्तक श्रुति-स्मृति-स्मरण उत्तरोत्तर एसपी को भेंट की।

रविवार को दोपहर लगभग 1 बजे पहुंचे एसपी ने पुस्तक मेले का औपचारिक उदघाटन करने के बाद पुस्तक मेला का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित 9 दिवसीय पुस्तक मेला एक अच्छा प्रयास है। मेले में विभिन्न प्रकार की धार्मिक और, बच्चों से संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। अपराध को रोकने से संबंधित जागरूकता तमाम विषयों पर पुस्तकें स्टाल पर उपलब्ध हैं।
छात्र-छात्राओं को किताबों को पढ़ने पर जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोबाइल से आंखों को नुकसान पहुंचता है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। इससे बचने के लिए पुस्तकों को पढ़ने पर ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने उद्घाटन के बाद गौरव अवस्थी के द्वारा उत्तरोत्तर (2022 के द्विवेदी मेले पर संस्मरणात्मक किताब) के विमोचन की सराहना की। एसपी ने पुस्तक मेला के आयोजन की प्रशंसा की।

इस अवसर पर स्मृति न्यास के संरक्षक विनोद शुक्ला, अनिल मिश्र, विनय द्विवेदी, राजीव भार्गव, सहसंयोजक करुणा शंकर मिश्र, अमर द्विवेदी, सुधीर द्विवेदी, घनश्याम मिश्र, क्षमता मिश्रा, मनोज मिश्र, राम बाबू मिश्र, राजेंद्र सिंह राजन, ब्रजेश नाथ त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, केशवानंद शुक्ला, दुर्गेश सिंह, दुर्गेश पांडेय, अमित सिंह, विक्रांत गुप्ता, वरुण देव, अमन देवानंद, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने वाले स्वामी को गिरफ़्तार करने की मांग, AIMIM और तहरीके-फरोगे-इस्लाम ने प्रेसिडेंट को भेजा मेमोरेंडम

Qaumi Reporter

Düğmelerin Arkasında Sade Bir Düzen Mostbet Güncel ile Tanışıyor

Admin

प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल चार दिवसीय कोविड टीकाकरण उत्सव मनाया जाएगा-योगी

Qaumi Reporter

Leave a Comment