ताज़ा ख़बर

सदर तहसीलदार अभिनव पाठक के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा,लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली की सदर तहसील में छह जनवरी को कलेक्ट्रेट के वकीलों ने जमकर हंगामा काटा है। वकीलों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार किया है। वकीलों का आरोप है कि सदर तहसीलदार अभिनव पाठक पूरी तरह मनमानी पर उतारू हैं और आम लोगों से जुड़े कामों को जानबूझकर लंबित रखते हैं। वकीलों का आरोप है कि सदर तहसीलदार अभिनव पाठक जब से तैनात हुए हैं जनहित के सभी कार्य ठप्प पड़े हैं। कलेक्ट्रेट बार के महामंत्री महासुख चौधरी का कहना है कि आय निवास और जाति प्रमाणपत्र जैसे कार्यों की फाइल निस्तारित नहीं कि जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तहसीलदार अभिनव पाठक का यही रवैय्या रहा तो आगे भी उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

 

संबंधित पोस्ट

सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण, प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Qaumi Reporter

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्वगणना कैंप का उद्घाटन

Qaumi Reporter

बच्चों को कोरोना वैक्सीन, कोविड पर एक और जीत

Qaumi Reporter

Leave a Comment